scriptफिर रोहिंग्या मुसलमानों से भरी नाव पलटी, 12 की मौत | Rohingya Muslims blamed boat 12 killed | Patrika News
विविध भारत

फिर रोहिंग्या मुसलमानों से भरी नाव पलटी, 12 की मौत

अत्याचार से तंज आकर बांग्लादेश जा रहे रोहिंग्या मुसलमानों की नाव पलटने से 12 लोगों की मौत हो गई।

नई दिल्लीOct 09, 2017 / 04:16 pm

Prashant Jha

rohingya, rohingya people, rohingya muslim
ढाका/नई दिल्ली:म्यांमार से बांग्लादेश जा रहे रोहिंग्या मुसलमानों की नाव नफ नदी में पलट गई। जिसमें 12 रोहिंग्याओं की मौत हो गई। अत्याचार से तंज आकर बांग्लादेश जा रहे रोहिंग्या मुसलमानों की नाव पलटने से 12 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शवों की शिनाख्त कर परिजनों को सौंपा जाएगा । बताते चले कि इससे पहले भी रोहिंग्या मुसलमानों की नाव पलट गई थी। जिसमें कई रोहिंग्या मुस्लिमों की मौत हो गई। म्यांमार में हिंसा भड़कने के बाद बड़े स्तर पर रोहिंग्या शरणार्थी बांग्लादेश पहुंच रहे है, क्योंकि बांग्लादेश बड़े पैमाने पर उनके लिए शरणार्थी शिविर बना रहा है। ताजा आकड़ों पर नजर डाले तो अबतक 4 लाख रोहिंग्या शरणार्थियों ने बांग्लादेश में शरण ली है।
बंगाल की खाड़ी में नाव डूबने से 14 की मौत

इससे पहले बांग्लादेश के कॉक्स बाजार जिले के पास बंगाल की खाड़ी में गुरुवार को म्यांमार से भाग कर आ रहे रोहिंग्याओं की नाव पलटने से कम से कम 14 रोहिंग्या की मौत हो गई। ढाका से 292 किमी दक्षिणपूर्व में स्थित कॉक्स बाजार जिले के इनानी समुद्र तट क्षेत्र के पास बंगाल की खाड़ी में तैर रहे शवों को निकालने के लिए अधिकारी बंगाल की खाड़ी की तरफ गए। अधिकारी ने कहा कि यह पता नहीं चल पाया है कि कितने लोग नाव के पलटने के बाद तैरकर किनारे तक पहुंचने में कामयाब रहे। हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशान जारी है।

रोहिंग्या को वापस बुलाने की तैयारी

गौरतलब है कि रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार से भागकर पड़ोसी देश और भारत में शरण ले रहे हैं। सबसे ज्यादा शरणार्थी बांग्लादेश पहुंचे हैं। भारत में भी उनमें से हजारों रोहिंग्या मुसलमान पहुंचे हैं। भारत में करीब 40 हजार रोहिंग्या मुस्लमान आ गए हैं। जिसको लेकर भारत सरकार ने कई बार आपत्ति जताई है। खुद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रोहिंग्या को देश के लिए खतरा बताया है। सरकरा ने सुप्रीम कोर्ट में इसके लिए हलफनामा भी दायर कर चुका है। जिसपर सुनवाई होनी है। इधर म्यांमार के एक मंत्री ने यू विन म्यात अए के अनुसार रोहिंग्याओं को वापस लाने की प्रक्रिया पर काम कर रहे हैं।
भारत-बांग्लादेश सीमा पर 140 पॉइंट का अलर्ट

रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस उनके देश भेजने के सरकार के फैसले के बाद भारत-बांग्लदेश सीमा पर 140 पॉइंट का अलर्ट जारी कर दिया गया है। ये अलर्ट इसलिए जारी किया गया है ताकि रोहिंग्या शरणर्थी भारत की सीमा पार कर यहां न आ सके। बांग्लादेश के रास्ते कई रोहिंग्या मुस्लिमों के भारत में आने की खबरे आती रही है। ये घटानाएं ज्यादातर त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में सामने आई है। लेकिन बॉर्डर पर बीएसएप की मुसतैदी से इन्हे वापस बांग्लादेश भेज दिया गया है। बताते चलें कि इस समय भारत के अलग-अलग हिस्सों में लगभग 40 हजार रोहिंग्या शरणार्थी रह रहे है।

Home / Miscellenous India / फिर रोहिंग्या मुसलमानों से भरी नाव पलटी, 12 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो