scriptसीरिया में क्रैश हुआ रूसी Mi-35 सैन्य हेलिकॉप्टर, एक की मौत, कई घायल ! | Russian helicopter crash-lands in northern Syria | Patrika News

सीरिया में क्रैश हुआ रूसी Mi-35 सैन्य हेलिकॉप्टर, एक की मौत, कई घायल !

Published: Feb 28, 2021 09:30:09 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

सीरिया ऑबरर्वेटरी का कहना है कि हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग रूस के सैन्य बेस के पास हुई है
इसके पीछे का कारण अभी तक साफ नहीं
समें क्रू के एक सदस्य की मौत हो गई है और बाकी घायल हुए हैं

Russian helicopter crash-lands in northern Syria

Russian helicopter crash-lands in northern Syria

नई दिल्ली। रूस के एक सैन्य हेलिकॉप्टर में तकनीकी कारणों की वजह से अचानक लैंडिंग करनी पड़ी।जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर ने सीरिया में रविवार को आपातकालीन लैंडिंग की है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टी की है।

म्यांमार: हिंसा पर उतारू सेना, लोगों पर सरेआम बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, सैकड़ों गिरफ्तार

सीरिया की मीडिया के मुताबिक घटना उत्तरपूर्वी हस्साकेह प्रांत के पास तल ताम्र के गांव में हुई है। घटना में क्रू के एक सदस्य की मौत हो गई है और बाकी घायल हुए हैं। इससे अधिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

इस मामले में सीरिया ऑबरर्वेटरी का कहना है कि हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग रूस के सैन्य बेस के पास हुई है और इसके पीछे का कारण अभी तक साफ नहीं है। लेकिन उसमें सवार कई लोग घायल हुए हैं, एक सदस्य गंभीर रूप से घायल है।

MRI स्कैन तकनीक विकसित करने वाले ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी प्रो. जॉन मल्लार्ड का निधन

वहीं रूस ने इनसे साफ इनकार कर दिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि रूस के एमआई- 35 हेलिकॉप्टर (Mi-35 Helicopter) ने तकनीकी कारणों की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग की है।मंत्रालय की माने तो हेलिकॉप्टर में आग लगने की कोई घटना नहीं हुई है।‘एमआई-35 हेलिकॉप्टप के क्रू को राहत और बचाव सेवा के जरिए तुरंत सुरक्षित स्थान पहुंचाया गया है। उनके जीवन को कोई खतरा नहीं है।’

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zm8io
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो