scriptपाक से सैन्य अभ्यास रद्द करने के बाद भारत के साथ युद्धाभ्यास करेगा रूस | Russian Joint Drills With india | Patrika News

पाक से सैन्य अभ्यास रद्द करने के बाद भारत के साथ युद्धाभ्यास करेगा रूस

Published: Sep 21, 2016 10:26:00 pm

रूसी सेना के साथ भारत का संयुक्त युद्धाभ्यास रूसी पूर्वी सैन्य जिले के काला सागर बेड़े के प्राइमोस्की क्षेत्र में किया जाएगा। 

india-Russia military exercises

india-Russia military exercises

नई दिल्ली। रूस प्राइमोस्की क्षेत्र में भारतीय सेना के साथ गुरुवार से दस दिन का संयुक्त युद्धाभ्यास-इंद्र 2016 शुरू करेगा। उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर में उरी के सैन्य अड्डे पर हुए हमले के बाद रूस ने पाकिस्तान के साथ प्रस्तावित अपने पहले सैन्य अभ्यास को रद्द कर दिया था।

रूसी सेना के साथ भारत का संयुक्त युद्धाभ्यास रूसी पूर्वी सैन्य जिले के काला सागर बेड़े के प्राइमोस्की क्षेत्र में किया जाएगा। रूस के स्पुतनिक न्यूज ने आज एक आधिकारिक प्रवक्ता के हवाले से कहा कि इस सैन्य अभ्यास में रूस और भारत के लगभग 500 सैनिक भाग लेंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि सैन्य अभ्यास का मकसद हवाई और तोपखाना यूनिटों के इस्तेमाल से छद्म आतंकवादी और हथियारबंद समूहों को पता लगाकर उन्हें रोकने तथा खत्म करने के लिए अभियान चलाने के वास्ते पूर्वी सैन्य जिले तथा तथा भारत की सशस्त्र सेनाओं की संयुक्त फौज बनाना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो