विविध भारत

सबरीमला विवाद: कर्म समिति के कार्यकर्ता ने दम तोड़ा, झड़प में हुआ था घायल

कार्यकर्ता चंदन महिलाओं के मंदिर में प्रवेश का विरोध कर रहा था।

Jan 03, 2019 / 09:52 am

Navyavesh Navrahi

सबरीमला विवाद: कर्म समिति के कार्यकर्ता ने दम तोड़ा, झपड़ में हुआ था घायल

केरल के पंडालम में कल सीपीआईएम और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में सबरीमला कर्म समिति के 55 वर्षीय कार्यकर्ता घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कल सबरीमला मंदिर में सदियों से चली आ रही प्रथा आखिरकार टूट गई। 40 वर्ष से कम उम्र की दो महिलाओं ने दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश किया था। इसके बाद राज्य भर में बवाल शुरू हो गया। जगह-जगह प्रदर्शन हुए। इसी दौरान हुई झड़प में समिति का कार्यकर्ता चंदन उन्नीथन घायल हुआ था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। चंदन महिलाओं के मंदिर में प्रवेश का विरोध कर रहा था। घायल चंदन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात उनकी मौत हो गई।
आज कई हिंदूवादी संगठनों ने राज्य बंद का आह्वान किया है। गौरतलब है कि भगवान अयप्पा के इस मंदिर में 10 से 50 वर्ष की महिलाओं के प्रवेश पर रोक थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस परंपरा को समाप्त किया था। भारतीय जनता पार्टी और अन्य हिंदू संगठनों ने काफी इसका जमकर विरोध किया था। बुधवार को राज्य सचिवालय के बाहर लगभग 5 घंटे तक संघर्ष चला, जिसमें माकपा-भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच पत्थरबाजी हुई।

Home / Miscellenous India / सबरीमला विवाद: कर्म समिति के कार्यकर्ता ने दम तोड़ा, झड़प में हुआ था घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.