scriptसबरीमला विवाद: सीएम विजयन की जान को है खतरा, बढ़ाई जाएगी सुरक्षा | CM Vijayan life is in danger security will be increased | Patrika News

सबरीमला विवाद: सीएम विजयन की जान को है खतरा, बढ़ाई जाएगी सुरक्षा

locationनई दिल्लीPublished: Jan 04, 2019 05:41:48 pm

Submitted by:

Shivani Singh

पुलिस खुफिया शाखा के प्रमुख टी.के.विनोद कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री की जेड प्लस सुरक्षा ऐसे ही जारी रहेगी, लेकिन कुछ अतिरिक्त सावधानियां भी ली जा रही हैं।

सीएम पिनाराई विजयन (फाइल फोटो)

सीएम पिनाराई विजयन (फाइल फोटो)

नई दिल्ली। सबरीमला मंदिर में दो महिलाओं के प्रवेश को लेकर राज्य में व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद केरल पुलिस मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की सुरक्षा और बढ़ाएगी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में समरीमला में महिलाओं के प्रवेश का मुद्दा लगातार गहराता जा रहा है। राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था को देकते हुए उन्होंने सीएम विजयन की सुरक्षा बढ़ा दी है।

पुलिस खुफिया शाखा के प्रमुख टी.के.विनोद कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री की जेड प्लस सुरक्षा ऐसे ही जारी रहेगी, लेकिन कुछ अतिरिक्त सावधानियां भी ली जा रही हैं। विनोद कुमार ने कहा कि इसके तहत जहां भी मुख्यमंत्री जाएंगे या यात्रा करेंगे तो सड़कों को बाधा मुक्त किया जाएगा। साथ पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा को लेकर और ज्यादा सर्तक रहेंगे।बता दें कि मुख्यमंत्री विजयन के पायलट वाहन ने गुरुवार को काले झंडे दिखा रहे दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घायल कर दिया। इस दौरान विजयन अपने कार्यालय से अपने आधिकारिक आवास पर दोपहर के भोजन के लिए जा रहे थे।

आपको बता दें कि सबरीमला मंदिर में 50 से कम आयु वर्ग की दो महिलाओं ने बुधवार को प्रवेश कर लिया था। महिलाओं के प्रवेश के बाद से ही केरल में भूचाल आ गया। मंदिर को शुद्धिकरण किया जाने लगा तो वहीं, कई हिन्दू संगठनों सहित बीजेपी, कांग्रेस जैसी कई राजनीतिक पार्टियों ने महिलाओं के प्रवेश का विरोध किया। इस पर प्रतिक्रया देते हुए सीएम विजयन ने गुरुवार को कहा कि संघ सबरीमला को जंग का अखाड़ा बनाना चाहती है। इसलिए वह ऐसे काम कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो