script

साध्वी प्राची का बड़ा ऐलान, हर हाल में होगा राम मंदिर का निर्माण

locationनई दिल्लीPublished: Dec 17, 2018 12:50:37 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

राम मंदिर निर्माण को लेकर साध्वी प्राची ने बड़ा ऐलान किया है।

sad

साध्वी प्राची का बड़ा ऐलान, हर हाल में होगा राम मंदिर का निर्माण

नई दिल्ली। देश में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा गरमाता जा रहा है। फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट में यह मामला है। लेकिन, सरकार पर मंदिर निर्माण को लेकर लगातार दबाव बन रहे हैं। इसी कड़ी में विश्व हिन्दू परिषद की नेत्री साध्वी प्राची ने बिहार में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि चाहे कुछ हो जाए, लेकिन अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होकर रहेगा।
अयोध्या में हर हाल में होगा राम मंदिर का निर्माण- साध्वी

बिहारशरीफ में एक सभा में हिस्सा लेने पहुंची साध्वी ने कहा कि सूर्य अपनी गर्मी छोड़ सकता है, चांद अपनी शीतलता छोड़ सकता है, सागर अपनी सीमा का उल्लंघन कर सकता है। लेकिन, दुनिया की कोई ताकत अयोध्या में राम मंदिर बनने से नहीं रोक सकती है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को इसके लिए जल्द से जल्द कानून लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके जीवन का लक्ष्य राजनीति करना नहीं, बल्कि हिन्दुओं की रक्षा और सुरक्षा करना है। साध्वी ने कहा कि हर चीज सरकार पर नहीं छोड़ी जा सकती। सरकारों से परिवर्तन नहीं होता है, परिवर्तन संस्कारों से होता है।
मोदी और नीतीश सरकार पर साधा निशाना

वहीं, पार्टी का नाम लिए बगैर साध्वी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राम को इस कदर भूल जाना सरकार के लिए खतरे की घंटी है, क्योंकि राम मंदिर को लेकर सरकार की ढुलमुल रवैये से संत समाज में भयानक आक्रोश है। जितनी जल्दी सरकार ने संशोधित एससी-एसटी एक्ट पर दिखाई, उसी तरह रामलला के मुद्दे पर भी तेजी दिखाते हुए करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। अन्यथा, जनता इन्हें सिंहासन से हटाने में देर नहीं करेगी। साध्वी ने कार्यक्रम के बहाने नीतीश सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार बख्तियार खिलजी के नाम पर बने बख्तियारपुर का नाम बदलकर मगध कर दें।

ट्रेंडिंग वीडियो