scriptIPL से CSK बाहर, साक्षी धोनी ने कहा- खेल में कुछ जीतते, तो कुछ हारते हैं | Sakshi Dhoni Tweet on CSK Team | Patrika News

IPL से CSK बाहर, साक्षी धोनी ने कहा- खेल में कुछ जीतते, तो कुछ हारते हैं

Published: Oct 26, 2020 12:09:09 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

IPL 2020: प्लेऑफ से CSK की टीम बाहर
साक्षी धोनी ने खिलाड़ियों, टीम और समर्थकों के लिए किया शानदार ट्वीट

Sakshi Dhoni Tweet on CSK Team

CSK के प्लेऑफ से बाहर होने पर साक्षी धोनी ने किया ट्वीट।

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग इस बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी है। पहली बार ऐसा है जब CSK टीम प्लेऑफ का हिस्सा नहीं बनी है। शुरुआत से ही CSK का प्रदर्शन खराब रहा। हालांकि, बाद में टीम ट्रैक पर लौटी थी। लेकिन, रविवार को राजस्थान के जीतते ही टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई। CSK के फैन्स को बड़ा झटका लगा है। वहीं, टीम भी काफी उदास थी। ऐसे में CSK के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने एक शानदार ट्वीट करते हुए इस हार के गम को कम करने की कोशिश की।
https://twitter.com/SaakshiSRawat/status/1320415149371473921?ref_src=twsrc%5Etfw
टूर्नामेंट में CSK के बाहर होने पर साक्षी का ट्वीट

साक्षी धोनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह एक खेल है, आप विजेता हैं और हमारे जहन में सुपर किंग्स ही रहेंगे।’ साक्षी धोनी ने लिखा, कुछ जीत, कुछ, ये सब खेल में चलता है। साक्षी ने एक कविता के तौर पर पूरी टीम को सकारात्मक संदेश दिया है। जिसे पढ़ने के बाद यकीनन लोगों का गम जरूर कम हुआ होगा। तो आप पढ़िए साक्षी धोनी का यह प्रेरणात्मक ट्वीट…
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो