scriptअगर आप भी करते हैं पैसों को सेनेटाइज तो हो जाएं सावधान, 2000 रुपए के अब तक 17 करोड़ नोट हुए खराब | sanitizing and Drying Destroy 17 crore notes of 2000 rupee | Patrika News
विविध भारत

अगर आप भी करते हैं पैसों को सेनेटाइज तो हो जाएं सावधान, 2000 रुपए के अब तक 17 करोड़ नोट हुए खराब

Coronavirus के कारण लोग पैसों को कर रहे सेनेटाइज ( Sanitize )
दो हजार रुपए के 17 करोड़ नोट इस साल खराब हुए

Aug 29, 2020 / 02:57 pm

Kaushlendra Pathak

sanitizing and Drying Destroy 17 crore notes of 2000 rupee

दो हजार के 17 करोड़ नोट खराब हो गए।

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस ( coronavirus in India ) का कहर लगातार जारी है। देश में अब तक तकरीबन 34 लाख कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। आलम ये है कि यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस महामारी के कारण काफी चीजों को नुकसान पहुंचा है। कोरोना के डर से लोगों ने पैसों तक को सेनेटाइज ( Sanitize ) करना शुरू कर दिया। परिणाम यह हुआ कि नोटों को सेनेटाइज करने, धूफ में सुखाने से काफी संख्या में देश की करेंसी ( Currency ) खराब हो गई। RBI के पास अब तक जो नोट पहुंचे हैं, इसके मुताबिक सबसे ज्यादा दो हजार के नोट खराब हुए हैं।
काफी संख्या में खराब हुए नोट

जानकारी के मुताबिक, दो हजार रुपए के अब तक 17 करोड़ नोट खराब हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना महामारी (COVID-19) के तुरंत आने के बाद लोगों ने पैसों को सेनेटाइज करना शुरू कर दिया। इतना ही बैंकों में भी नोटों को लगातार सेनेटाइज किया जा रहा है। परिणाम ये पुराने नोटों के साथ-साथ नए नोट भी खराब हो गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल दो हजार रुपए के छह हजार नोट आए थे। लेकिन, इस साल अब तक 17 करोड़ खराब नोट आ चुके हैं। दो हजार के अलावा बीस रुपए, दस रुपए, पांच सौ रुपए के नोट भी काफी खराब हुए हैं। RBI का कहना है कि पिछले साल की तुलना में 300 गुणा ज्यादा नोट खराब हुए हैं। RBI का कहना हैकि साल 2017-18 में दो हजार के एक लाख नोट खराब हुए थे। 2018-19 में छह लाख नोट खराब हुए, जबकि इस साल सारे रिकॉर्ड टूट गए।
ये है आंकड़ा

RBI के मुताबिक, इस साल 2 हजार के 17.68 करोड़ नोट खराब हो चुके हैं। वहीं, 2017-18 में पांच रुपए के 1 लाख नोट खराब हुए थे। 2018-19 में 1.54 करोड़ नोट खराब हुए थे। जबकि, इस साल पांच सौ रुपए के 16.45 करोड़ नोट खराब हुए हैं। इस आकंड़े ने RBI की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि, सेनेटाइज के कारण नये नोट भी काफी खराब हुए हैं।

Home / Miscellenous India / अगर आप भी करते हैं पैसों को सेनेटाइज तो हो जाएं सावधान, 2000 रुपए के अब तक 17 करोड़ नोट हुए खराब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो