विविध भारत

सुप्रीम कोर्ट ने तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की कथित हत्‍या को लेकर केंद्र और ममता सरकार को नोटिस जारी किया

भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो की पीठ पर बांग्‍ला भाषा में लिखा था 18 साल की उम्र में भाजपा के लिए काम करने का अंजाम यही होता है।

Aug 24, 2018 / 02:18 pm

Dhirendra

भाजपा कार्यकर्ता मौत मामले में केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल में ममता सरकार और भाजपा के बीच राजनीतिक रंजिश का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। शुक्रवार को शीर्ष अदालत ने पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो, दुलाल कुमार और शक्तिपद सरदार की हत्‍या मामले में दायर याचिका पर नोटिस जारी किया है। शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार और ममता सरकार से इन राजनीतिक हत्‍याओं पर जवाब दाखिल करने को कहा है।
जस्टिस सीकरी और भूषण की पीठ कर रही है सुनवाई
इससे पहले पश्चिम बंगाल में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या की जांच सीबीआई से कराने का अनुरोध करने वाली याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने आज सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति एके सीकरी और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ की अदालत में इस पर बहस हुई। सुनवाई के बाद भाजपा नेता एवं वकील गौरव भाटिया की ओर से दायर याचिका पर पश्चिम बंगाल सरकार और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर अदालत ने दोनों से जवाब मांगा है।
50-50 लाख रुपए मुआवजे की मांग
अपनी याचिका में भाटिया ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता शक्तिपद सरकार, त्रिलोचन महतो और दुलाल कुमार की निर्मम हत्‍या कर दी गई। इसके बावजूद राज्य पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की। इसके बदले परिवार के सदस्यों को भी कथित रूप से धमकाया गया है। उन्होंने कहा कि मामलों की सीबीआई जांच होनी चाहिए और परिजन को 50-50 लाख रुपए की सहायता राशि मिलनी चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवारों की सुरक्षा की भी मांग की।
भाजपा के लिए काम का अंजाम यही होता है
भाजपा कार्यकर्ता 18 वर्षीय त्रिलोचन महतो की हत्या के बाद उसकी पीठ पर बांग्ला भाषा में एक मैसेज लिखा गया था। इस मैसेज का मतलब था कि ये 18 साल की उम्र में भाजपा के लिए राजनीति करने का अंजाम यही होता है। नगर निकाय और पंचायतों के चुनाव में मतदान के बाद से ही तुम्‍हें मारने की कोशिश हो रही थी। आज तुम मर गए। इसी तरह अन्‍य दो भाजपा कार्यकर्ताओं को भी मौत के घाट उतारा गया था।

Home / Miscellenous India / सुप्रीम कोर्ट ने तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की कथित हत्‍या को लेकर केंद्र और ममता सरकार को नोटिस जारी किया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.