scriptअय्याश विजय माल्या की लाइफ में है एक सीक्रेट लेडी, जिसे फ्लाइट में दिया था दिल | Secret of Vijay Mallyas Life and his whole story | Patrika News

अय्याश विजय माल्या की लाइफ में है एक सीक्रेट लेडी, जिसे फ्लाइट में दिया था दिल

Published: Oct 03, 2017 07:48:08 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

विजय माल्या की हाई प्रोफाइल और रंगीन लाइफ स्टाइल के बारे में हर कोई जानता है। माल्या के करीबी लोगों ने उसके फरार होने के बाद कुछ खुलासे किए हैं

Vijay Mallya's Life
नई दिल्ली। भारतीय बैंकों का हजारों करोड़ रुपए लेकर फरार विजय माल्या को एकबार फिर लंदन में गिरफ्तार किया गया, लेकिन अपनी रसूख के बलपर कुछ ही मिनट में रिहा हो गया। अपनी अय्याशी के लिए उसने पानी की तरह पैसे बहाए हैं। उसकी हाई प्रोफाइल और रंगीन लाइफ स्टाइल के बारे में हर कोई जानता है। माल्या के करीबी लोगों ने उसके फरार होने के बाद कुछ खुलासे किए हैं
मैच देखने पहुंचे माल्या को लोगों ने कहा चोर-चोर, वीडियो वायरल

Vijay Mallyas Life
माल्या के लाइफ की सीक्रेट लेडी
माल्या की लाइफ में एक सीक्रेट लेडी है। किंग फिशर की एयर होस्टेस रह चुकी पिंकी लालवानी को विजय माल्या का दाहिना हाथ माना जाता है। माल्या के लंदन भागने के समय पिंकी लालवानी उसके साथ देखी गई थी।
लंदन में माल्या गिरफ्तार, तुरंत मिली जमानत

Vijay Mallyas Life
लिव इन रिलेशन में रह चुका है माल्या

2011 से ही पिंकी हर मौके पर विजय के साथ दिखती थी। कई बार तो बिजनेस पार्टियों को होस्ट करते भी उसे देखा जा चुका है। पिंकी लालवानी के साथ माल्य लिव इन रिलेशन में रह चुका है।
Vijay Mallyas Life
अपने वारिस की मां तो तलाक दे चुका है माल्या
जिस सिद्धार्थ माल्या को विजय माल्या का वारिस कहा जाता है कि उसकी मां समीरा तैयबजी को माल्या तलाक दे चुका है। एयर इंडिया में एयर होस्टेस समीरा की मुलाकात माल्या से 1986 में हुई थी। समीरा को देखते माल्या ने उसे दिल दे दिया और जल्द ही शादी कर ली। दोनों का विवाह अधिक दिनों तक नहीं चल सका और वो अलग हो गए।
Vijay Mallyas Life
फ्लाइट में रेखा को देख फ्लैट हो गया था
विजय माल्या की मौजूदा पत्नी रेखा उसकी दूसरी पत्नी हैं। रेखा से माल्या की शादी 1993 में हुई थी। माल्या से शादी करने से पहले रेखा की दो शादी हो चुकी है। इन दोनों शादियों से रेखा के दो बच्चे हैं। एक बेटी लैला और दूसरा बेटा कबीर है। बताया जाता है कि माल्या और रेखा की शादी इस शर्त पर हुई थी कि वो रेखा के बच्चों को अपना नाम देगा।
Vijay Mallyas Life
दादा-दादी ने पाला
आज भारतीय बैकों के लिए सिरदर्द बन चुके माल्या को बचपन में मां-बाप का प्यार नहीं मिल पाया। 1960 में उसके मां-बाप अलग हो गए। माल्या अपनी मां ललिता माल्या के साथ कोलकाता में ही रह गया जबकि पिता विट्ठल माल्या बेंगलुरु शिफ्ट हो गए। इस वजह से दादा-दादी ने उसकी देखरेख की।
Vijay Mallya
पिता से सीखा बिजनेस की बारीकी
विजय माल्या ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बेशक वो पिता उसके साथ नहीं रहते थे लेकिन बिजनेस की बारीकी उसने उन्ही से सीखा है। बचपन की एक याद शेयर करते हुए माल्या ने कहा था कि मेरे पिता बहुत बड़े व्यापारी थे लेकिन एकबार मुझसे एक पैसा गुम हो गया था। यह बात पिता को बताई, तो उन्होने इस बात को डायरी नें लिख ली।

आम बच्चों की तरह मिलता था जेबखर्च
माल्या के घर में पैसे की कोई कमी नहीं थी। घर में हर काम करने के लिए नौकर थे लेकिन पिता नहीं चाहते थे कि उसपर पैसे की खुमारी चढ़े। माल्या ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उसे आम बच्चों की तरह ही जेबखर्च मिलता था। जो एक हफ्ते में ही खत्म हो जाती थी।

ट्रेंडिंग वीडियो