महाराष्ट्र: जर्जर पुल ढहने से 50 लोग नदी में गिरे, सभी लोगों को बचाया गया
स्थानीय लोगों की मदद से लोगों की तलाश की जा रही है। इसमें 6 लोगों को बाहर निकाला गया है। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई: महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक पुल के गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। महाबालेश्वर के खामोशी गांव में पुल गिरने से कई लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि सतारा जिले में कुछ लोग अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने गए थे। नदी पर बने पुल पर ज्यादा लोग चढ़ गए थे। जर्जर पुल होने के चलते लोग इसपर चढ़ गए थे। जिससे यह पुल भरभरा कर गिर गया। सूत्रों के मुताबिक करीब पचास लोग पुल पर चढ़ गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
6 लोगों की हालत गंभीर
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गांव में एक बुजुर्ग का निधन हो गया था। बुजुर्ग के अंतिम संस्कार करने लोग नदी के पास गए थे। नदी में ज्यादा तेज बहाव होने के चलते कुछ लोग तैर कर नदी पार कर गए । लेकिन 60 से 70 लोग पुल से पार करने लगे। इसी दौरान जर्जर पुल होने के चलते वह भरभराकर गिर गया। जिसमें 50 लोग नदी में गिर गए। कुछ लोग नदी में जान बचाकर निकल गए । लेकिन कई लोग तेज बहाव के कारण नदी में बह गए। इसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से लोगों की तलाश की जा रही है। इसमें 6 लोगों को बाहर निकाला गया है। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों ने पुल पर नहीं चढ़ने की दी थी सलाह
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गांव वालों ने लोगों से पुल पर नहीं चढ़ने की सलाह दी थी। ग्रामीणों ने कहा था कि पुल काफी कमजोर है यह पुल इतने लोगों का भार नहीं उठा पाएगा।
Maharashtra: several injured after a small Bridge collapsed in Khamoshi village near Mahabaleshwar in Satara district. More details awaited.
— ANI (@ANI) December 30, 2018
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Miscellenous India News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi