
'हिंदू-पाकिस्तान': कांग्रेस नेता शशि थरूर की मुसीबतें बढ़ी, कोलकाता कोर्ट ने किया तलब
नई दिल्ली। 'हिन्दू-पाकिस्तान' वाले बयान को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। सुमीत चौधरी नाम के एक अधिवक्ता ने कोलकाता की एक अदालत में यह केस दर्ज कराया है। अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि थरूर के बयान से धार्मिक भावनाओं को गहरी चोट पहंची है और संविधान का भी अपमान हुआ है। वहीं, अदालत ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को समन भेज कर शनिवार को पेश होने को कहा है।
वहीं, दूसरी ओर लखनऊ के गोमती नगर थाने में भी कांग्रेस नेता थरूर के खिलाफ तहरीर दी गई है और यह तहरीर थरूर के उस बयान के बाद दी गई है, जिसमें उन्होंने 2019 चुनाव में भाजपा की संभवित जीत के बाद भारत को 'हिन्दू पाकिस्तान' बनाए जाने की बात कही थी। आपको बता दें कि बुधवार को तिरूवनंतपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान थरूर ने कहा था कि 2019 में अगर भाजपा सत्ता में आती है तो देश हिन्दू पाकिस्तान में तब्दील हो जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सत्ता में आने पर भाजपा एक नया संविधान लिख सकती है और राष्ट्र पाकिस्तान बनने के मार्ग पर बढ़ जाएगा। ऐसे राष्ट्र में अल्पसंख्यकों के अधिकारों का सम्मान करने वाला कोई नहीं होगा।
कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। यहां तक कि भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने थरूर के बयान के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा था। पात्रा ने कहा था कि पाकिस्तान बनाने के पीछे किसी और कहा नहीं, बल्कि कांग्रेस का ही हाथ था। भाजपा नेता इसे निंदनीय बताया था और कहा था कि कांग्रेस एकबार फिर भारत को नीचा दिखाने और देश के हिंदुओं को बदनाम करने का काम कर रही है।
Published on:
14 Jul 2018 11:08 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
