विविध भारत

मुंबई तट के समीप आग की चपेट में आया जहाज, हादसे में एक क्रू सदस्य घायल

Highlights

जिस समय यह आग लगी, उस दौरान तीन लोग जहाज के अंदर फंसे हुए थे।
इंजन रूम बुरी तरह से आग की चपेट में आ गया था।

नई दिल्लीFeb 13, 2021 / 11:25 pm

Mohit Saxena

मुंबई। मुंबई हाई ऑयलफील्ड (Mumbai High Oilfield) के पास शनिवार को ओएनजीसी, ग्रेटशिप रोहिणी के एक अपतटीय जहाज के इंजन कक्ष में आग लगी। इसके बाद भारतीय तटरक्षक जहाज और वायुयान को तैनात किया गया है।
ममता पर भड़के दिनेश त्रिवेदी, कहा- डर के माहौल में सिर ऊंचा नहीं रखा जा सकता

इस हादसे से घायल क्रू के एक सदस्य को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस समय यह आग लगी,उस दौरान तीन लोग जहाज के अंदर फंसे हुए थे। जहाज में कुल 18 क्रू मेंबर बताए गए थे।
महानिदेशक शिपिंग अमिताभ कुमार के अनुसार पोत के इंजन रूम में आग लग गई थी। आग को समय रहते बुझा लिया गया, हालांकि इंजन रूम बुरी तरह से आग की चपेट में आ गया था। घायल अधिकारी का नाम गुरबिंदर सिंह बताया जा रहा है जिन्हें निकालने के बाद चॉपर के जरिए अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल सिंह का इलाज जारी है।

Home / Miscellenous India / मुंबई तट के समीप आग की चपेट में आया जहाज, हादसे में एक क्रू सदस्य घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.