scriptजम्मू: नींद में थे लोग भूस्खलन से कांपी धरती, 20 से अधिक दुकानें दबीं | Shops buried as landslide hits in doda district of jammu kashmir | Patrika News

जम्मू: नींद में थे लोग भूस्खलन से कांपी धरती, 20 से अधिक दुकानें दबीं

Published: Mar 13, 2019 11:55:17 am

Submitted by:

Shweta Singh

डोडा जिले में भूस्खलन
दो दर्जन से ज्यादा दुकानें दबीं
किसी के हताहत होने की खबर नहीं

doda district landslide

जम्मू: नींद में थे लोग भूस्खलन से कांपी धरती, 20 से अधिक दुकानें दबीं

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को भूस्खलन की खबर मिल रही है। जानकारी मिल रही है कि इसके चपेट में आने से दो दर्जन से ज्यादा दुकानें दब गईं। हालांकि अभी तक इसके चलते किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिल रही है।

तड़के चार बजे के आसपास हुआ भूस्खलन

पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भूस्खलन भलेसा इलाके में तड़के चार बजे के आसपास हुआ। इस कारण बाथरी मार्केट की दुकानें इसमें दब गईं। अधिकारी के मुताबिक इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचावकार्य शुरू किया। आपको बता दें कि घटनास्थल डोडा से करीब 60 किलोमीटर दूर है।

https://twitter.com/ANI/status/1105708165545357312?ref_src=twsrc%5Etfw

स्थानीय निवासी का बयान

घटनास्थल के पास रह रही स्थानीय महिला ने बताया कि जब यह भूस्खलन हो रहा था तो ऐसा लग रहा था कि भूकंप के तेज झटके लग रहे हों। उन्होंने बताया कि बाहर से गरज और जोरदार धमाके की आवाज आ रही थी। वे सभी नींद में थे, लेकिन आवाज इतनी भयंकर थी कि सभी बाहर की ओर भागे। आपको बता दें कि घाटी के चेनाब प्रांत में इस तरह की आपदाएं अक्सर आती रहती हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो