scriptसिक्किम : फौजी बने फरिश्ते, बर्फबारी में फंसे 5 लोगों की बचाई जान | Sikkim: army soldiers rescuing 5 people stranded in snow | Patrika News

सिक्किम : फौजी बने फरिश्ते, बर्फबारी में फंसे 5 लोगों की बचाई जान

Published: Jan 31, 2021 10:48:12 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

बर्फबारी में तीन ट्रक चालक और उनके सह यात्रियों सहित पांच लोग फंस गए थे
मिली जानकारी के मुताबिक ये लोग समंद से सिलीगुड़ी लौट रहे थे

 

Sikkim: army soldiers rescuing 5 people stranded in snow

Sikkim: army soldiers rescuing 5 people stranded in snow

नई दिल्ली। सिक्किम में बर्फबारी का कहर जारी है। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस कठिन समय में भारतीय सेना के जवान लोगों के लिए फरिश्ते से कम नहीं हैं। एक ऐसा ही मामला उत्तरी सिक्किम में सामने आया है।

पाक आर्मी जनरल का कबूलनामा, CPEC के लिए खतरा बन चुके बलूच आंदोलन को दबाना चाहता है चीन

उत्तरी सिक्किम (North Sikkim) में हुए बर्फबारी में तीन ट्रक चालक और उनके सह यात्रियों सहित पांच लोग फंस गए थे।मिली जानकारी के मुताबिक ये लोग समंद से सिलीगुड़ी लौट रहे थे, लेकिन दो फीट से अधिक बर्फ के कारण फंस गए। गाड़ी बर्फ में फंसने के बाद ड्राइविंग करना बेहद मुश्किल था।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल पी खोंगसाई ने बताया सेना को इस बात की सूचना ही शुक्रवार रात 9 बजे से 11 बजे के बीच भारी बर्फ में फंसे सभी व्यक्तियों को वहां से निकाल सेना के पोस्ट पर ले जाया गया। जहां उन्हें शिविर में रात के ठहरने के लिए दवा, भोजन और गर्म कपड़े उपलब्ध कराए गए।

मछली के जाल में फंस गई थी सेना की बोट, अंकित को बचाने के लिए नहीं पहुंच सकी

बता दें ऐसे ही भारतीय सेना के जवानों ने कश्मीर के कुपवाड़ा में बर्फ में फंसी एक गर्भवती महिला को अस्पताल तक पहुंचाया था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। सेना के जवान दो किलोमीटर तक घुटने तक जमी बर्फ में पैदल चल कर गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया था।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7z0wz3
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो