script

सिंहस्थ में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का होगा बीमा

Published: Dec 15, 2015 11:39:00 am

मध्यप्रदेश के उज्जैन में अगले वर्ष आयोजित होने वाले सिंहस्थ के दौरान प्रवेश करते ही प्रत्येक का व्यक्ति स्वत: बीमा हो जाएगा

mahakumbh

mahakumbh

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में अगले वर्ष आयोजित होने वाले सिंहस्थ के दौरान प्रवेश करते ही प्रत्येक का व्यक्ति स्वत: बीमा हो जाएगा। यह व्यवस्था मेला प्रशासन द्वारा की गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार शासकीय अधिकारी, कर्मचारी, मेला क्षेत्र का दुकानदार और श्रद्धालुओं के बीमे की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक का दो लाख रूपए का बीमा होगा। इसके लिए म.प्र. शासन द्वारा बीमा कंपनी को एक करोड़ 76 लाख रूपए प्रीमियम चुकाने का प्रावधान किया गया है।

उप मेला अधिकारी एस.एस. रावत ने बताया कि सम्पूर्ण अधिग्रहित सिंहस्थ मेला क्षेत्र के अलावा सम्पूर्ण उज्जैन नगर निगम क्षेत्र, सेटेलाइट टाउन्स, पार्किंग और पंचकोशी यात्रा का क्षेत्र बीमे से कवर किया जाएगा। उपरोक्त क्षेत्रों में आने वाले व्यक्ति का बीमा स्वत: हो जाएगा। साथ ही सिंहस्थ क्षेत्र में स्थापित की जाने वाली शासकीय सम्पत्ति का भी बीमा होगा।

किसी प्राकृतिक प्रकोप में शासकीय सम्पत्ति के नुकसान पर बीमा कंपनी अधिकतम पचास करोड़ रूपए तक दावा राशि का भुगतान करेगी। इससे आगे बढ़ते हुए लीगल बीमे की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ ही एक से अधिक घटनाओं में भी सौ करोड़ रूपये तक के दावा भुगतान की व्यवस्था रहेगी।


ट्रेंडिंग वीडियो