scriptविश्व साइकिल दिवस पर दिल्ली को मिली स्मार्ट साइकिल, उप राष्ट्रपति ने रैली को दिखाई हरी झंडी | Smart cycle launched by vice president venkaiah naidu | Patrika News

विश्व साइकिल दिवस पर दिल्ली को मिली स्मार्ट साइकिल, उप राष्ट्रपति ने रैली को दिखाई हरी झंडी

locationनई दिल्लीPublished: Jun 03, 2018 01:21:28 pm

Submitted by:

Saif Ur Rehman

3 जून को पहली बार विश्व में वर्ल्ड बाइसिकल डे के रूप में मनाया जा रहा है।

naidu

विश्व साइकिल दिवस पर दिल्ली को मिली स्मार्ट साइकिल, उप राष्ट्रपति ने रैली को दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली : रविवार को पूरे विश्व में वर्ल्ड साइकिल डे मनाया गया। इस अवसर पर फिटनेस के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए NDMC ने साइकिल रैली का आयोजन किया। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रैली को हरी झंडी दिखाई । उपराष्ट्रपति ने स्मार्ट साइकिल स्टेशन का भी उद्घाटन किया।बता दें कि अब NDMC क्षेत्री में कम किराये पर साइकिल मिलेगी। इस मौके पर मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी उपराष्ट्रपति के साथ नज़र आईं। इस मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी साइकिल चलाई।
यह भी पढ़ें
विश्व में सबसे ज्यादा घंटे काम करते हैं मुंबईकर लेकिन कमाई के मामले में हैं फिसड्डी

https://twitter.com/ANI/status/1003087920687796225?ref_src=twsrc%5Etfw
दिल्ली को मिली स्मार्ट साइकिल
देश की राजधानी दिल्ली को स्मार्ट साइकिल मिल गई है। इस साइकिल का एक घंटे का किराया सिर्फ 10 रु होगा। GPS तकनीक से लैस ये साइकिल ऐप के ज़रिये मिलेगी। इस पहल से प्रदूषण में कमी आने से दिल्ली की हवा को सुधरने में सहायता मिलेगी।
जैश सरगाना मसूद अजहर की गीदड़ भभकी: कश्मीर में जारी रहेगा जिहाद

https://twitter.com/hashtag/WorldBicycleDay?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
पहली बार मनाया गया विश्व साइकिल दिवस

आपको बता दे कि आज यानी 3 जून को पहली बार विश्व में वर्ल्ड बाइसिकल डे के रूप में मनाया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य विश्व में साइकिल के उपयोग से होने वाले लाभों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए किया गया है। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र ने 12 अप्रैल 2018 को विश्व साइकिल दिवस को मनाने की मंजूरी दी थी।संयुक्त राष्ट्र ने साइकिल को परिवहन के एक सरल, किफायती, भरोसेमंद और पर्यावरण के अनुकूल साधन होने की घोषणा की।यही नहीं विश्व साइकिल दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए एक खास लोगो तैयार किया गया है। यह लोगो दुनियाभर में मौजूद विभिन्न प्रकार के साइकिल चालकों को दर्शाता है। इस दिन को #June3WorldBicycleDay के हैशटैग से प्रमोट किया जा रहा है। वहीं आप को ये भी बताते चलें कि भारत में साइकिल को बढ़ावा देने के लिए एक कंपनी ने अनूठा तरीका निकाला था। भारत में स्कॉट इंडिया लिमिटेड नाम की कंपनी ने अपने हर कर्मचारियों के लिए साइकिल चलाना अनिवार्य किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो