scriptPICS: बद्रीनाथ में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, ऐसा दिख रहा नजारा | Patrika News
विविध भारत

PICS: बद्रीनाथ में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, ऐसा दिख रहा नजारा

6 Photos
6 years ago
1/6
बद्रीनाथ में शुक्रवार देर रात से पहली बर्फबारी शुरू हो गई। शनिवार की सुबह तक एक फिट बर्फ गिरने पर भी बर्फबारी जारी थी। लगातार हो रही बर्फबारी के चलते बद्रीधाम भी सफेद चादर से ढक गया। बारिश व बर्फबारी के चलते आमजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
2/6
जानकारी के मुताबिक रविवार को शाम 7 बजकर 28 मिनट पर बद्रीनाथ के कपाट बंद हो जाएंगे। इसके बाद छह महीने तक बद्रीविशाल के कपाट बंद रहेंगे। इसके चलते यात्रियों की संख्या का दबाव भी बढता जा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि मौसम उनपर कोई प्रभाव नहीं डाल पा रहा है।
3/6
यात्रा पर आए अभय सिंह कहते हैं कि ऐसा सुनहरा मौका कभी-कभी मिलता है, हम दर्शन करने के लिए आए थे लेकिन साथ में बर्फबारी भी देखने को मिल गई।
4/6
गौरतलब है कि मौसम विभाग ने यह संभावना पहले ही जताई थी कि चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है।
5/6
पूर्वानुमान के मुताबिक बद्रीनाथ में बौछारों के बाद बर्फबारी शुरू हो गई। उत्तरकाशी में अभी बर्फबारी या बारिश की सूचना नहीं है। लेकिन बद्रीनाथ में हुई बर्फबारी के चलते पूरे उत्तराखंड में तापमान में गिरावट देखने को मिली।
6/6
इसके साथ ही देवभूमि में मौसम सुहावना होने के चलते पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.