विविध भारत

बर्फबारी के बाद जन्नत में तब्दील हुए हिमाचल और कश्मीर के पहाड़, देखिए तस्वीरें

7 Photos
Published: November 17, 2017 06:36:33 pm
1/7
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है।
2/7
जम्मू एवं कश्मीर में रात भर हुई बारिश ने राज्य में लगभग तीन महीने से जारी शुष्क मौसम के चक्र को तोड़ दिया है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई है।
3/7
वहीं दूसरी ओर हिमाचल के लाहौल स्पीति में भी जमकर बर्फबारी हुई।
4/7
बर्फबारी के बाद शिमला और डलहौजी में भी शानदार नजारा देखने पर्यटक पहुंच रहे है।
5/7
वहीं जम्मू में रात का न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री और श्रीनगर में 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कारगिल कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
6/7
पहलगाम में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री , गुलमर्ग में शून्य से 3.0 डिग्री नीचे, लेह में शून्य से 2.7 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 5.0 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
7/7
पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.