scriptपहाड़ों पर छाई बर्फ की चादर, आने वाले तीन दिन तक इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड | snowfall in uttarakhand and jammu many state hevy rain next three days | Patrika News

पहाड़ों पर छाई बर्फ की चादर, आने वाले तीन दिन तक इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

locationनई दिल्लीPublished: Nov 15, 2018 01:10:41 pm

गंगोत्री-यमुनोत्री में हुई बर्फबारी, बदरीनाथ में गिरे ओले। मौसम विभाग की चेतावानी आने वाले तीन दिन ठंड में होगा जमकर इजाफा

snowfall

पहाड़ों पर छाई बर्फ की चारद, आने वाले तीन दिन तक इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

नई दिल्ली। मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है…इस बार मिजाज सर्द हवाओं और बर्फीले तूफानों से लबरेज है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले आठ दिनों तक मौसम का मिजाज यूं ही बना रहेगा है। पहाड़ी क्षेत्रों खास तौर पर उत्तराखंड़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। ताजा बर्फबारी उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई है। यहां बारिश और बर्फबारी से समूचा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में है। बुधवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हुई, जबकि बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर दोपहर बाद हिमपात हुआ। वहीं, धाम में ओलावृष्टि होने से तापमान शून्य के आसपास रेकॉर्ड किया गया। पहाड़ी जिले चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी व पौड़ी में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।
यही नहीं मैदानी इलाकों में भी गुरुवार सुबह से ही मौसम ने अपनी मेहरबानी बनाए रखी है। सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद फिर से चटख धूप खिल गई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में उत्तराखंड का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दून का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 व 11 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
मैदान में कहीं-कहीं सुबह के समय कोहरा छाने का अनुमान है। दून में दिन का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 12.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। मसूरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16.7 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

इन इलाकों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले चार दिन तक पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बदले मौमस के मिजाज का असर देश के कई राज्यों पर पड़ेगा। खास तौर पर उत्तरभारत के कई क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पडे़गी। जबकि मध्य क्षेत्र में भी सर्द हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। कई स्थानों पर कोहरे की चादर बिछी रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो