scriptपहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद थे देश के प्रथम कृषि मंत्री, जानें- कृषि मंत्रालय से जुड़ी कुछ खास और रोचक बातें | some interesting information related to the Ministry of Agriculture | Patrika News

पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद थे देश के प्रथम कृषि मंत्री, जानें- कृषि मंत्रालय से जुड़ी कुछ खास और रोचक बातें

locationनई दिल्लीPublished: May 26, 2019 09:00:36 pm

Submitted by:

Manoj Sharma Sports

देश की 58 प्रतिशत जनता आज भी कृषि या उससे जुड़े कामों पर निर्भर।
आजादी से पहले भारत में राजस्व, कृषि एवं वाणिज्य विभाग था।
70 साल बाद मोदी सरकार ने बदला नाम।

Agriculture

नई दिल्ली। इस देश की आबादी की लगभग 58% जनता आज भी अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर है। कृषि देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के निर्धारण में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। भारतीय कृषि क्षेत्र हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, पीली क्रांति एवं नीली क्रांति का द्योतक रहा है।

भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के अधीन निम्न संस्थान एवं विभाग कार्यरत हैं। ये मंत्रालय मिलकर देश की कृषि नीति तय करते हैं। इस मंत्रालय के ये प्रमुख विभाग हैं- कृषि एवं सहकारिता विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि आयोग- लागत एवं मूल्य भारतीय पौध संगरोध संस्थान (राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड)।

समय के साथ कैसे बदलता गया कृषि मंत्रालय का स्वरूप-

आजादी से पहले भारत में राजस्व, कृषि एवं वाणिज्य विभाग था। जिसकी स्थापना जून, 1871 में हुई थी। इसके बाद 1881 में इसे पुनगर्ठित कर राजस्व एवं कृषि विभाग को अलग कर दिया गया।

इसके बाद 1923 में शिक्षा और स्वास्थ्य को इसमें शामिल कर- शिक्षा, स्वास्थ्य और भूमि विभाग कर दिया गया। इसके बाद 1945 में इसे तीन अलग-अलग विभागों कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य में बांट दिया गया। कृषि विभाग को अगस्त 1947 में कृषि मंत्रालय में तब्दील किया गया।

70 साल बाद मोदी सरकार ने बदला नाम-

मोदी सरकार ने किसानों की जरूरतों व उनकी व्यक्तिगत दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए साल 2015 में सात दशक पुराने कृषि मंत्रालय का नाम बदलकर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से अपने संबोधन में कृषि उत्पादकता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा था कि सरकार फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ग्रामीण और कृषि विकास तभी पूर्ण हो सकता है, जबकि किसानों का कल्याण सुनिश्चित हो। सरकार किसानों के सामने आ रही उनकी निजी समस्याओं को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाएगी।

भारत के पहले राष्ट्रपति थे पहले कृषि मंत्री-

ये बात तो सभी लोग जानते हैं कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति थे, लेकिन ये बात बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि वे देश के पहले कृषि मंत्री भी थे। देश के पहले कृषि मंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल 2 अक्टूबर, 1946 से लेकर 14 जनवरी, 1948 तक रहा।

भारत के कृषि मंत्रीः

क्रम- नाम (कार्यकाल)

01. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (02-09-1946 to 14-01-1948)

02. जयरामदास दौलतराम (19-01-1948 to 13-05-1950)

03. केएम मुशी (13-05-1950 to 13-05-1952)

04. रफी अहमद किदवई (13-05-1952 to 24-10-1954)

05. अजीत प्रसाद जैन (25-11-1954 to 24-08-1959)

06. एसके पाटील (24-08-1959 to 01-09-1959)

07. सरदार स्वरन सिंह (01-09-1959 to 09-06-1964)

08. सी, सुब्रमण्यम (09-06-1964 to 12-03-1967)

09. जगजीवन राम (12-03-1967 to 27-06-1970)

10. फखरुद्दीन अली अहमद (27-06-1970 to 03-07-1974)

11. जगजीवन राम (10-10-1974 to 02-02-1977)

12. प्रकाश सिंह बादल (28-03-1977 to 17-06-1977)

13. सुरजीत सिंह बरनाला (18-06-1977 to 28-07-1979)

14. ब्रह्म प्रकाश (30-07-79 to 14-01-1980)

15. राव बीरेंद्र सिंह (14-01-1980 to 31-10-1984)

16. बूटा सिंह (31-12-1984 to 12-05-1986)

17. जीएस डिल्लन (12-05-1986 to 13-02-1988)

18. भजन लाल (14-02-1988 to 02-12-1989)

19. चौधरी देवी लाल (06-12-89 to 02-08-1990)

20. —-

21. बलराम जाखड़ (21-06-1991 to 17-01-1996)

22. डॉ. जगन्नाथ मिश्र (08-02-1996 to 16-05-1996)

23. सूरज भान (16-05-1996 to 01-06-1996)

24. चतुर नाथ मिश्र (28-06-1996 to 18-03-1998)

25. अटल बिहारी वाजपेयी (19-11-1998 to 22-11-1999)

26. नीतीश कुमार (22-11-1999 to 03-03-2000)

27. अजीत सिंह (22-07-2001 to 23-05-2003)

28. राजनाथ सिंह (24-05-2003 to 21-05-2004)

29. शरद पंवार (22-05-2004 to 26-05-2014)

30. राधा मोहन सिंह (27-05-2014 to 26-06-2019)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो