scriptसोनिया अस्पताल में भर्ती, एक-दो दिन में मिलेगी छुट्टी | Sonia Gandhi down with viral fever, admitted to hospital in Delhi | Patrika News

सोनिया अस्पताल में भर्ती, एक-दो दिन में मिलेगी छुट्टी

Published: Nov 29, 2016 05:59:00 pm

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुखार होने के कारण यहां गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है…

Sonia Gandhi

Sonia Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुखार होने के कारण यहां गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंगाराम अस्पताल के प्रबंधन मंडल के अध्यक्ष डॉ डी एस राणा ने मंगलवार को जारी एक सूचना में बताया ‘सोनिया गांधी को बुखार के कारण सोमवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके ईलाज के लिए डॉ अरुण कुमार के नेतृत्व में डॉक्टरों का एक दल बनाया गया है।डॉक्टरों का दल नियमित उनकी जांच कर रहा है। उनके स्वास्थ्य में सुधार है और एक दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।’

सोनिया गांधी को तीन माह के भीतर दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले वाराणसी में रोड शो के दौरान अस्वस्थ होने के कारण तीन अगस्त को उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 14 अगस्त को छुट्टी दी गई थी। उस समय उनके कंधे में चोट आयी थी और उनका ऑपरेशन किया गया था।

संसद के शीतकालीन सत्र में भी सोनिया गांधी सदन में नहीं दिखायी दीं। पिछले दिनों स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वह कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भी शामिल नहीं हुई थीं। सूत्रों ने बताया कि हाल ही में वह निजी प्रवास पर हिमाचल प्रदेश भी गयी थी। इससे पहले उन्होंने इलाहाबाद के आनंदभवन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो