scriptकांग्रेस से रिटायर होने के बाद गोवा में छुट्टी मना रहीं सोनिया गांधी | Sonia Gandhis holiday in Goa | Patrika News

कांग्रेस से रिटायर होने के बाद गोवा में छुट्टी मना रहीं सोनिया गांधी

Published: Dec 28, 2017 02:01:36 pm

Submitted by:

ashutosh tiwari

कई महीनों से सोनिया गांधी राहुल की ताजपोशी की वजह अपने छु्टि्टयां आगे बढ़ा रहीं थीं।

Goa,holiday,Sonia Gandhi, Goa
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी की जिम्मेदारियों से मुक्त होने के बाद अब गोवा में छुट्टी मना रही हैं। इस दौरान सोनिया गांधी लोगों से मिलकर बातचीत भी कर रही हैं।
जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी 26 दिसंबर से गोवा में हैं। वो गोवा के लीला होटल में रुकी हैं। उम्मीद जताई जा रही हैं कि जनवरी के पहले हफ्ते में वो वापस आएंगी। जानकारों के मुताबिक लीला होटल अपनी प्राइवेसी के लिए जाना जाता है, इस वजह से सोनिया ने उसे चुना है। अपनी छुट्टी के दौरान सोनिया पर्यटकों से भी घुल मिल रहीं हैं।
राहुल की ताजपोशी की वजह से लगातार बढ़ रहीं थी छुट्टी
कुछ महीने पहले दिल्ली में जब स्मोग ज्यादा हो गया था तो भी सोनिया गोवा के लीला होटल में कुछ दिन रुकी थीं। उसके बाद उन्हें पार्टी की जिम्मेदारी की वजह से जल्दी वापस जाना पड़ा था। कई महीनों से सोनिया गांधी राहुल की ताजपोशी की वजह अपने छु्टि्टयां आगे बढ़ा रहीं थीं। इस महीने राहुल की ताजपोशी के बाद अब जाकर सोनिया गांधी को आराम मिला। हालांकि पार्टी ने साफ कर दिया है कि सोनिया पार्टी से रिटायर हुई हैं राजनीति से नहीं।
दिल्ली में शॉपिंग करते दिखीं थीं सोनिया
आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद से रिटायर होने के बाद सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ दिल्ली के खान मार्केट में शॉपिंग करते देखी गई थीं। उस दौरान उन्होंने स्टेशनरी का सामान और कार्ड खरीदे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो