विविध भारत

स्पाइसजेट फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में धुआं निकलने से परेशान हुए यात्री

कोयम्बटूर में स्पाइसजेट की फ्लाइट में धुआं निकलने से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यात्रियों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।

Apr 11, 2018 / 10:22 pm

mangal yadav

कोयम्बटूरः कर्नाटक में स्पाइसजेट की फ्लाइट में धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यह फ्लाइट कोयम्बटूर से बंगलूरु जा रही थी। बताया जा रहा है कि जब फ्लाइट हवा में थी तभी यात्रियों को धुआं दिखा। इसकी सूचना तुरंत क्रू मेंबर को दी गई। इसके बाद विमान को सुरक्षित लैंड करा लिया गया। इस घटना में किसी यात्री या क्रू मेंबर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। फिलहाल धुंआ कहां से निकला और उसकी क्या वजह थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

https://twitter.com/ANI/status/984067621262974976?ref_src=twsrc%5Etfw

स्पाइसजेट ने मांगी यात्रियों से माफी
विमान में धुंआ से निकलने के बाद स्पाइसजेट ने यात्रियों से माफी मांगी है। स्पाइसजेट की तरफ से कहा गया है कि फ्लाइट में यात्रियों को हुई परेशानी से कंपनी आहत है और इसके लिए वह माफी मांगती है। कंपनी ने यात्रियों को भरोसा दिलाया है आगे से उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

कई विमानों में भी हुई है इमरजेंसी लैंडिंग
अक्सर विमान में आग लगने या तकनीकी खराबी की घटनाएं आती रहती है। अभी तक सबसे ज्यादा इंडिगो में तकनीकी समस्याओं की घटनाएं देखी गई हैं। ऐसी कई बार खबरें आ चुकी है कि अलग-अलग विमानों में तकनीकी परेशानी के चलते आपातकालीन लैंडिंग करवानी पड़ती है। इससे पहले अभी हाल में ही दिल्ली हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। अभी रविवार को ही लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरे एयरक्राफ्ट को वापस आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी।

निजी विमानन कंपनी स्पाइसजेट
स्पाइसजेट निजी विमानन कंपनी है। बताया जाता है कि यह कम कीमत वाली विमानन सेवा कंपनी है जिसका मालिकाना हक सुन ग्रुप ऑफ़ इंडिया के पास है। स्पाइसजेट समय-समय पर यात्रियों के लिए सस्ते दर पर विमान सेवा उपलब्ध कराती है। इस वजह से इस विमान में आम तौर लोग अधिक यात्रा करना पसंद करते हैं।

 

 

Home / Miscellenous India / स्पाइसजेट फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में धुआं निकलने से परेशान हुए यात्री

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.