scriptश्रीलंकाई नौसेना का भारतीय मछुआरों पर हमला, घुसपैठ का लगाया आरोप | sri lanka navy Attack on Indian Fishermen | Patrika News

श्रीलंकाई नौसेना का भारतीय मछुआरों पर हमला, घुसपैठ का लगाया आरोप

Published: Oct 27, 2020 10:54:54 am

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

भारतीय मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना का हमाल
हमले में एक मछुआरा गंभीर रूप से घायल, भारत ने मांगा स्पष्टीकरण

sri lanka navy Attack on Indian Fishermen

भारतीय मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना का हमला।


नई दिल्ली। श्रीलंकाई नौसेना ( Sri Lankan Navy ) ने भारतीय मछुआरे पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि घुसपैठ का आरोप लगाते हुए नौसेना ने भारतीय मछुआरे को निशाना बनाया है। इस हमले मे एक भारतीय मछुआरे के घायल होने की खबर है।
मछुआरों पर हमला

जानकारी के मुताबिक, श्रीलंकाई नौसेना का आरोप है कि भारतीय मछुआरे जबरदस्ती उसकी सीमा में घुस आए थे। लिहाजा, उनपर घातक हथियारों से हमला किया गया। इस हमले में एक भारतीय मछुआरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल मछुआरा तमिलनाडु के रामेश्वरम का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, भारतीय मछुआरों का कहना है कि उन्होंने इंटरनेशनल सीमा का कोई उल्लंघन नहीं किया है। बल्कि, उनको जानबूझकर निशाना बनाया गया है। मछुआरों का आरोप है कि उनपर पत्थर से हमले किए गए और उनका जाल भी फाड़ दिया गया। वहीं, श्रीलंका को इस घटना की आधिकारिक जानकारी दे दी गई है और पूरे घटनाक्रम पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। फिलहाल, इस मामले में ज्यादा जानकारी का इंतजार है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो