scriptश्रीलंकाई नौसेना ने तीन भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया | Sri Lankan navy arrests 3 Indian fishermen | Patrika News

श्रीलंकाई नौसेना ने तीन भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Published: Mar 24, 2016 01:16:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

इन मछुआरों को कंगेसंतुरई तट ले जाया गया और उसके बाद उन्हें श्रीलंकाई अधिकारियों को सौंप दिया गया

fishermen

fishermen

पुडुकोट्टई। श्रीलंकाई नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा का उल्लंघन करने और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकडऩे के आरोप में आज तीन भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। श्रीलंकाई नौसैना ने आज अपने अधिकारिक वेबसाइट पर कहा कि श्रीलंकाई जलक्षेत्र में घुसने और अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में उसके नौसेना ने तीन भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

इन मछुआरों को कंगेसंतुरई तट ले जाया गया और उसके बाद उन्हें श्रीलंकाई अधिकारियों को सौंप दिया गया। मत्स्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये मछुआरों की पहचान जिला पुडुकोट्टई निवासी शक्तिवेल, तमिलसेल्वन और जीवा के रुप में की गई है। उन्होंने कहा कि मछुआरों की तीन नौकाओं को भी श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने जब्त कर लिया है। श्रीलंकाई नौसेना की ओर से द्वीप देश के जलक्षेत्र में मछली पकडऩे के आरोप में इस महीने यह छठी गिरफ्तारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो