scriptश्रीलंका में सीरियल ब्लास्ट के बाद भारत के तटीय सीमा पर हाई अलर्ट, गोवा में चर्च के आसपास सुरक्षा एजेंसी सतर्क | Srilanka Serial Blast Indian Coast Guard on high alert along the maritime boundary with Sri Lanka | Patrika News

श्रीलंका में सीरियल ब्लास्ट के बाद भारत के तटीय सीमा पर हाई अलर्ट, गोवा में चर्च के आसपास सुरक्षा एजेंसी सतर्क

locationनई दिल्लीPublished: Apr 22, 2019 05:15:16 pm

Submitted by:

Shweta Singh

श्रीलंका में रविवार को हुए सीरियल ब्लास्ट
भारत के समुद्री सीमा पर बढ़ी सुरक्षा
तटीय शहरों में भी सुरक्षा एजेंसी सतर्क

Indian Coast Guard

श्रीलंका में सीरियल ब्लास्ट के बाद भारत के तटीय सीमा पर हाई अलर्ट, गोवा में चर्च के आसपास सुरक्षा एजेंसी सतर्क

नई दिल्ली। श्रीलंका में रविवार को हुए सीरियल ब्लास्ट के बाद मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी अभी भी जारी है। इसके मद्देनजर भारत में भी सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा रहा है। ऐहतियातन श्रीलंका से लगने वाली तटीय सीमा पर कोस्टगार्ड टीम ने चौकसी बढ़ा दी है। आपको बता दें कि ब्लास्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका को हर संभव मदद का वादा किया है।

तटीय शहरों की भी सुरक्षा बढ़ी

वहीं, भारतीय कोस्ट गार्ड टीम की ओर से सुरक्षा के लिहाज से न सिर्फ तटीय सीमा पर बल्कि उनसे लगते हुए शहरों पर भी चौकसी बढ़ाने का फैसला किया गया है। इस बारे में भारतीय तटरक्षक दल के शीर्ष सूत्रों से जानकारी मिली है। दल को लगातार खुफिया एजेंसी से इनपुट मिल रहे हैं कि कोलंबो में ब्लास्ट की साजिश रचने वाले भारतीय समुद्री सीमा का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसका अंदेशा लगने के बाद उन्होंने हाई अलर्ट जारी कर दिया है और साथ ही समुद्र जल सीमा पर डोर्नियर विमान युक्त टोही भी तैनात किए गए हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1120254934404878337?ref_src=twsrc%5Etfw

गोवा के चर्च की भी सुरक्षा बढ़ी

समुद्री सीमा के अलावा तटीय शहर जैसे गोवा में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासकर के गोवा के चर्च के आसपास सतर्कता बरती जा रही है। गोवा सीएम प्रमोद सावंत ने भी खुद राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात करके जरूरी कदम उठाने को कहा है। आपको बता दें कि श्रीलंका में हुए धमाकों के पीछे नेशनल तौहीद जमात नाम के संगठन का हाथ होने की खबरें आ रही हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो