scriptइन 6 राज्यों के हवाई यात्रियों को नहीं मिलेगी सीधे एंट्री, States Government ने जारी की गाइडलाइन | States Govt New Guidelines For Flights Passengers,Here Are Full Detail | Patrika News

इन 6 राज्यों के हवाई यात्रियों को नहीं मिलेगी सीधे एंट्री, States Government ने जारी की गाइडलाइन

locationनई दिल्लीPublished: May 23, 2020 03:22:24 pm

Submitted by:

Soma Roy

Guideline For Flight Passengers : केरल और आध प्रदेश समेत अन्य राज्य सरकारों ने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उठाया एहतियातन कदम
केरल में पिछले दो हफ्तों में संक्रमित मामलों का तेजी से बढ़ा ग्राफ

flight1.jpg

Guideline For Flight Passengers

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण (Coronavirus Outbreak) के बढ़ते रफ्तार को देखते हुए राज्य सरकारें अलर्ट हो गई हैं। तभी लॉकडाउन 4.0 के लिए अलग-अलग स्टेट्स (Different States) में विभिन्न नियम बनाए गए हैं। चूंकि घरेलू विमान सेवाओं (Flights Service) को शुरू करने की इजाजत दे दी गई है। ऐसे में यात्रियों से राज्य में संक्रमण न फैले इसके लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। तो क्या है नियम आइए जानते हैं।
केरल समेत इन 4 राज्यों में लागू होने वाले नियम
केरल (Kerala), आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और असम की सरकार के अनुसार राज्य में प्रवेश करने वाले सभी हवाई यात्रियों को बाहर निकलने की आजादी नहीं दी जाएगी। उन्हें पहले 14 दिनों के लिए घर पर क्वारंटाइन किया जाएगा। मालूम हो कि केरल में पिछले दो हफ्तों में कोरोना संक्रमित मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। इनकी संख्या 200 को पार कर गई है। सरकार ने नए मरीज बढ़ने के खतरे को देखते हुए दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को लेकर ये कदम उठाया है।
अप्रैल और मई महीने की Fees ले सकेंगे प्राइवेट स्कूल, पैरेंट्स 3 महीने की किस्तों में जमा कर सकेंगे रुपए

एक-दो दिन के लिए आने वाले यात्रियों के लिए अलग नियम
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बताया कि घरेलू उड़ानों से केरल पहुंचने वाले सभी यात्रियों को क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य होगा। हालांकि यह उन लोगों के पर लागू नहीं होगा जो व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए 1 या दो दिन के लिए राज्य में आएंगे। हालांकि ऐसे लोगों को सरकार की ओर से जारी किए गए दूसरे निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
हाई रिस्क वाले राज्यों के यात्रियों पर होगी सख्ती
कर्नाटक में उच्च जोखिम वाले राज्यों (High Risk Zones) जैसेमहाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश से आने वाले हवाई यात्रियों पर ज्यादा सख्ती बरती जाएगी। ऐसे लोगों को पहले 7 दिनों तक सरकार की ओर से बनाए गए क्वारंटाइन होम में रहना होगा। इसके बाद अलग से सात दिनों के लिए उन्हें उनके घर पर क्वारंटाइन किया जाएगा। जबकि अन्य राज्यों से लौटने वाले यात्रियों को सीधे 14 दिनों के लिए उनके घर पर ही क्वारंटाइन किया जाएगा।
बढ़ाई जाएगी चौकसी
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की सरकारों ने हवाई यात्रियों के अलावा अन्य परिवहन से पहुंचने वाले यात्रियों के लिए भी अलग नियम तैयार किए हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम ने कहा है कि वो मुंबई हवाई अड्डे पर आने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी और उन्हें 14 दिनों के लिए घर पर ही क्वारंटाइन किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो