scriptमुंबई फुटओवर ब्रिज हादसे में बड़ी कार्रवाई, स्ट्रक्चरल ऑडिटर नीरज कुमार देसाई गिरफ्तार | structural auditor arrest in Mumbai Footover Bridge accident | Patrika News

मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसे में बड़ी कार्रवाई, स्ट्रक्चरल ऑडिटर नीरज कुमार देसाई गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Mar 18, 2019 09:08:07 pm

Submitted by:

Shivani Singh

14 मार्च कि शाम मुंबई में गिरा था फुटओवर ब्रिज
हादसे में 6 लोगों की हुई थी मौत, 30 से अधिक घायल
BMC ने चीफ इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया था

Footover Bridge accident

मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसे में बड़ी कार्रवाई, स्ट्रक्चरल ऑडिटर नीरज कुमार देसाई गिरफ्तार

नई दिल्ली। मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसा मामले में सोमवार को बड़ी कार्रवाई हुई। इस मामले में स्ट्रक्चरल ऑडिटर नीरज कुमार देसाई को गिरफ्तार कर दिया गया है। बता दें कि 14 मार्च को शाम 7.30 के करीब मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के पास फूटओरव ब्रिज गिर गया था। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें

किसी भी वक्त गिरफ्तार हो सकता है नीरव मोदी, लंदन के वेस्टमिनिस्टर कोर्ट ने जारी किया वारंट



https://twitter.com/ANI/status/1107659875222540288?ref_src=twsrc%5Etfw

इस हादसे पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की थी। वहीं, हादसे के एक दिन बाद BMC ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस मामले में चीफ इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही ब्रिज ऑडिट करने वाली कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। बीएमसी ने 2013 में रिपेयर करने वाली जेडी देसाई कंसल्टेंट कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की भी मांग की थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो