scriptनोट बंदी के बाद रसोई गैस हुई महंगी, विमान ईंधन सस्ता | Subsidy and Non-Subsidised LPG Price Hiked By Rs. 2.75 and 54.50 Per Cylinder | Patrika News

नोट बंदी के बाद रसोई गैस हुई महंगी, विमान ईंधन सस्ता

Published: Nov 30, 2016 08:23:00 pm

नोट बंदी के बाद खाना पकाना हुआ महंगा, यहां जानिए कितने रुपए में मिलेगा अब सिलेंडर…

LPG gas cylinders

LPG gas cylinders

नई दिल्ली। सब्सिडी वाला तथा बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिङ्क्षलडर गुरुवार से महंगा हो जाएगा। तेल विपणन कंपनियों ने सब्सिडी वाले सिङ्क्षलडर की कीमत 2.07 रुपए तथा बिना सब्सिडी वाले की कीमत 54.50 रुपए बढ़ाने की घोषणा की है। सब्सिडी वाले घरेलू इस्तेमाल के 14.2 किलोग्राम के सिङ्क्षलडर के दाम 01 जुलाई से सात बार बढ़ाए जा चुके हैं।

सरकार सब्सिडी घटाते हुए इसके दाम हर महीने लगभग दो रुपए बढ़ा रही है। इसके अलावा गत 28 अक्टूबर को डीलर कमीशन के रूप में कीमतों में डेढ़ रुपए की अतिरिक्त बढ़ोतरी की गई थी।

बिना सब्सिडी वाले सिङ्क्षलडर का मूल्य भी लगातार चौथी बार बढ़ाया गया है। चार बार में इसकी कीमत 118 रुपए बढ़ चुकी है। पिछली बार 01 नवंबर से इसके दाम 37.50 रुपए प्रति सिङ्क्षलडर बढ़ाए गए थे। कीमतों में बदलाव के बाद देश के चार प्रमुख महानगरों में घरेलू रसोई गैस सिङ्क्षलडर की कीमत (रुपए में) 

इस प्रकार होगी:- 

बिना सब्सिडी वाला महानगर 
पुरानी कीमत-नई कीमत 
दिल्ली-
529.50-584.00 
कोलकाता-
551.00-605.50 
मुंबई-
531.00-587.00 
चेन्नई-
538.50-593.50 

सब्सिडी वाला महानगर 
पुरानी कीमत-नई कीमत 
दिल्ली-
430.64-432.71 
कोलकाता-
432.64-434.71 
मुंबई-
460.27-463.91 
चेन्नई-
418.14-420.21

विमान ईंधन 3.74 प्रतिशत सस्ता 
तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को आधी रात से विमान ईंधन की कीमत में 3.74 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने बुधवार को बताया कि 01 दिसंबर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विमान ईंधन 48,379.63 रुपए प्रति किलोलीटर की दर से मिलेगा। इसकी वर्तमान कीमत 50,260.63 रुपएप्रति किलोलीटर है। इससे पहले 01 अक्टूबर और 01 नवंबर से विमान ईंधन के दाम लगातार दो बार बढ़ाए गए थे। 01 अक्टूबर को इसमें 3,434.25 रुपए तथा 01 नवंबर को 1,415.20 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। विमान ईंधन की कीमतों में कटौती से सरकार के क्षेत्रीय संपर्क योजना ‘उड़ानÓ को समर्थन मिलेगा। कीमतों में बदलावा के बाद देश के चार महानगरों में विमान ईंधन की कीमत (रुपए प्रति लीटर में) 

इस प्रकार होगी : – 
महानगर-
पुरानी कीमत-नई कीमत 
दिल्ली-
50260.63-48379.63 
कोलकाता-
54921.36-53011.86 
मुंबई-
49482.63-47601.63 
चेन्नई-
52940.19-50998.98
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो