scriptतेजस्वी यादव बोले- Corona और Flood के चलते 40 लाख लोग बेरोजगार, फिर भी गहरी नींद में नीतीश सरकार | Tejashwi Yadav Target Nitish Govt on Flood and Coronavirus situation | Patrika News

तेजस्वी यादव बोले- Corona और Flood के चलते 40 लाख लोग बेरोजगार, फिर भी गहरी नींद में नीतीश सरकार

locationनई दिल्लीPublished: Aug 10, 2020 07:17:53 pm

Bihar में चुनाव से पहले गर्माई सियास, RJD नेता Tejashwi Yadav ने एक बार फिर Nitish Govt पर साधा निशाना
प्रदेश में Flood और Corona के चलते 40 लाख से ज्यादा लोग हो चुके बेरोजगार
गहरी नींद में सो रही है नीतीश सरकार

Tejashwi Yadav target Nitish Kumar

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली। बिहार ( Bihar ) इस वक्त दोहरी मार का सामना कर रहा है। एक तरफ बाढ़ तो दूसरी तरफ कोरोना वायरस ( Coronavirus ) । लेकिन इन दोनों से ज्यादा इस वक्त राज्य में सियासत ज्यादा भारी चल रही है। राजनेता लगातार एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल ( RJD ) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ( Tejashwi Yadav ) ने एक बार फिर नीतीश सरकार ( Nitish Govt ) पर तीखा हमला बोला है।
सोमवार को एक बार फिर तेजस्वी यादव ने ट्वीट के जरिए सीएम नीतीश कुमार ( CM Nitish Kumar ) पर हमला बोला है। तेजस्वी ने लिखा है कि सूबे में करीब 75 लाख बिहारवासी बाढ़ से प्रभावित हैं। इसके अलावा सूबे में 40 लाख प्रवासी श्रमिक बिना काम-धंधे के घरों में भूखे बैठे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक कोई ठोक कदम नहीं उठा पाए हैं।
बिहार में एक बार फिर सियासत गर्मा रही है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि करीब 75 लाख बिहारवासी बाढ़ से प्रभावित हैं।
प्रदेश में 40 लाख प्रवासी श्रमिक बिना काम-धंदे के घरों में भूखे बैठे हैं। स्वास्थ्य व्यवस्थाएं ठप पड़ी हैं। प्रदेश में लाखों कोरोना पीड़ित भगवान भरोसे हैं। इन्हीं कारणों की वजह से सूबे में करीब सात करोड़ लोग बेरोजगार हैं।
नींद में सोई है नीतीश सरकार
कारोबारियों की हालात भी बिल्कुल ठीक नहीं है। वे भी त्रस्त हो चुके हैं। इन सभी समस्याओं के बावजूद बिहार में 15 वर्षीय अमानवीय सुशासनी नीतीश कुमार सरकार गहरी निद्रा में सोयी हुई है।
आपको बता दें कि तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर हैं। फिर चाहे वो बाढ़ से बेहाली हो या फिर कोरोना का कहर। तेजस्वी ने एक दिवसीय मानसून सत्र में भी नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला था।
दरअसल हाल में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया था। पूर्वी चंपारण जिले के इस दौरे पर भी तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा था।
तेजस्वी यादव ने कहा था कि राज्य की जनता पीड़ा में है। पहले कोरोना के कारण लॉकडाउन से परेशान थे और अब बाढ़ की त्रासदी को झेल रहे हैं। लेकिन इस संकट की घड़ी में हमारे मुख्यमंत्री 136 दिनों से घर से नहीं निकले हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो