scriptशीतलहर की चपेट में दिल्ली, कोहरे से 10 ट्रेन हुईं लेट और उड़ानों पर रोक | Ten trains to Delhi running late today due to fog and low visibility | Patrika News

शीतलहर की चपेट में दिल्ली, कोहरे से 10 ट्रेन हुईं लेट और उड़ानों पर रोक

locationनई दिल्लीPublished: Jan 18, 2019 11:05:47 am

Submitted by:

Mohit sharma

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बर्फीली हवाओं का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी राज्यों में ठंड का प्रभाव पड़ा है।

news

शीतलहर की चपेट में दिल्ली, कोहरे से 10 ट्रेन हुईं लेट और उड़ानों पर रोक

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बर्फीली हवाओं का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी राज्यों में ठंड का प्रभाव पड़ा है। वहीं, कड़ाके की ठंड ने दिल्लीवासियों के सामने मुश्किल खड़ी कर दी है। आलम यह है कि ठंड और कोहरे के कारण कई ट्रेनें विलंग से चल रही हैं। यहां तक राजधानी में घने कोहरे के चलते उड़ाने भी प्रभावित हो रही हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम का यह तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम माना जाता है।

सुबह 5.30 बजे से 7 बजे तक सभी उड़ान पर रोक

आपको बता दें कि ठंड और घने कोहरे के चलते राजधानी दिल्ली आने वाली 10 ट्रेनें अपने निर्धारत समय से लेट चल रही हैं। जबकि धुंध की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह 5.30 बजे से 7 बजे तक सभी उड़ान पर रोक लगाई गई है। इसके साथ ही दिल्ली पहुंचने वाली कई उड़ानों ने भी कोहरे की वजह से लेट लैंडिंग की है। इसके साथ ही कोहरे से एहतियात बरतते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय उड़ान को डायवर्ट भी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास रह सकता है।

दिल्ली: ख्याला में पड़ोसी ने परिवार पर किया चाकू से हमला, महिला की मौत और 2 घायल

 

https://twitter.com/ANI/status/1086092221814722561?ref_src=twsrc%5Etfw
न्यूनतम तापमान 4.3 रिकॉर्ड किया गया

वहीं, गुरुवार को दिल्ली के लोधी नगर में न्यूनतम तापमान 4.3 रिकॉर्ड किया गया। जबकि राजधानी के जफरपुर में 4.6 और पूसा में 4.3 डिग्री के आसपास रहा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना व्यक्त की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो