scriptश्रीनगर में टूटा पिछले आठ साल का रिकाॅर्ड, उत्तर भारत में शीत लहर की आशंका | The cold Record break For The Last Eight Years In Srinagar | Patrika News

श्रीनगर में टूटा पिछले आठ साल का रिकाॅर्ड, उत्तर भारत में शीत लहर की आशंका

locationनई दिल्लीPublished: Jan 14, 2021 02:08:36 am

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोहरे की चादर से दृश्यता का स्तर 50 मीटर तक पहुंच चुका है।

snowfall in srinagar

श्रीनगर।

नई दिल्ली। देश के उत्तरी और उत्तर पश्चिम हिस्सों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड जारी है। श्रीनगर में बीते आठ साल का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। वहीं कोहरे से दृश्यता कम होने की वजह से यातायात पर असर देखने को मिला। बर्फीले पश्चिमी हिमालय से उठ रही हवाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शहर में कोहरे की चादर से दृश्यता का स्तर 50 मीटर तक पहुंच चुका है। इससे यातायात पर असर पड़ा।
भाजपा को चुनाव में टक्कर देने के लिए तृणमूल कांग्रेस ने वाम मोर्चे और कांग्रेस से मांगा साथ

भारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार शुष्क मौसम और उत्तर उत्तरपश्चिम हवाओं की वजह से देश के उत्तर पश्चिम हिस्सों के अधिकतर क्षेत्रों में अगले तीन चार दिन तक न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की आशंका बताई गई है। आईएमडी के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों तथा उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक ठंड जारी रहेगी।
आईएमडी के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर शीत लहर की संभावना है। वहीं इस दौरान बेहद ठंडी शीत लहर महसूस की जा सकती है। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में बताया कि अगले 24 घंटे में तमिलनाडु दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश की आशंका हैै। आईएमडी ने बताया कि बुधवार को तमिलनाडु में कई इलाकों में भारी बारिश हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो