scriptदेश में 2022 तक खत्म हो जाएगी आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या: राजनाथ | The problem of terrorism and Naxalism will end in 2022 in the country: Rajnath | Patrika News

देश में 2022 तक खत्म हो जाएगी आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या: राजनाथ

Published: Aug 19, 2017 09:11:00 am

Submitted by:

ashutosh tiwari

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद और नक्सलवाद को  लेकर बड़ा बयान दिया है।

Rajnath Singh
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया है कि देश में 2022 तक आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या खत्म हो जाएगी। सरकार जातिवाद और संप्रदायवाद को भी देश से खत्म करना चाहती है और इसके लिए कड़े कदम उठा रही है। ये बातें गृहमंत्री ने लखनऊ में बीजेपी महानगर इकाई की ओर से आयोजित भारत के निर्माण के लिए संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि बीजेपी का लक्ष्य सरकार बनाना नहीं बल्कि राष्ट्रनिर्माण करना है। 1942 में महात्मा गांधी ने अंग्रेजो भारत छोड़ो और करो या मरो का नारा दिया था। उसके पांच साल बाद देश अंग्रेजों से आजाद हो गया। उसी तरह पीएम ने 2022 तक देश से अशिक्षा, गरीबी जैसी अन्य समस्याओं को दूर करने का संकल्प लिया है।
गरीबी दूर करना पीएम मोदी का सपना
उन्होंने कहा कि जब तक देश के आखिरी सीढ़ी पर बैठे व्यक्ति की गरीबी दूर नहीं होती तब तक सशक्त भारत का सपना साकर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर समेत देश के अन्य हिस्सों में आतंकवाद और नक्सलवाद बड़ी समस्या बन गई है, जिसे 2022 तक जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक इंसान जातिवाद और संप्रदायवाद से ऊपर नहीं उठेगा तब तक देश अपने लक्ष्य को नहीं पा सकता है।
7 करोड़ किसानों को मिला बिना गारंटी के कर्ज
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने अब तक 7 करोड़ से ज्यादा किसानों को बिना गारंटी के कर्ज दिया है। इसके साथ ही कोई भी गरीब ऐसा नहीं है जिसका जन-धन खाता नहीं खुला हो। वहीं उन्होंने कहा कि गरीबों में ज्यादा बीमारियां गंदगी की वजह से होती थी जिस वजह से उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन शुरू किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो