scriptजमीन के 20 फीट अंदर है मंदिर, रहस्यों से भरा है जम्मू-कश्मीर का यह इलाका | This temple Under 20 feet From earth | Patrika News

जमीन के 20 फीट अंदर है मंदिर, रहस्यों से भरा है जम्मू-कश्मीर का यह इलाका

locationनई दिल्लीPublished: Nov 29, 2019 04:27:44 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

रहस्यों से भरी है जन्नत
20 फीट जमीन के अंदर है विष्णु का मंदिर

awanti temple
नई दिल्ली। आर्टिकल 370 हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर काफी सुर्खियों में रहा है। घाटी में सुरक्षा के अब भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, लेकिन आतंकियों के द्वारा लगातार वारादात को अंजाम दिए जा रहे हैं। पुलवामा में एक बार फिर कुछ शरारती तत्वों ने एक इबादतगाह को आग लगा दी। हालांकि समय रहते स्थानीय लोगों ने इस पर काबू पा लिया। इसके चलते कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसबीच घटना पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन, आपको जानकर आश्चर्य होगा कि जम्मू-कश्मीर रहस्यों से भरा हुआ है, जहां जमीन के अंदर एक मंदिर भी है।
पुलवामा के अवंतीपोरा में एक ऐसा मंदिर है, जो 20 फीट जमीन के अंदर है। यह मंदिर श्रीनगर से करीब 30 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यह मंदिर राजा अवंतीवर्मन के राज्य में काफी भव्य और प्रसिद्ध था। हालांकि अब मंदिर नही बस मंदिर के अवशेष बचे हैं। ये मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। बताया जाता है कि यह मंदिर जमीन के 20 फीट अंदर तक है। इसे देखने के लिए काफी दूर-दूर से लोग आते हैं। राज्यपाल के आदेश के बाद से उम्मीद जगी है कि एक बार फिर घाटी के धार्मिक स्थलों का कायाकल्प और सुरक्षित किया जा सकता है। हालांकि, यह मंदिर कैसे बर्बाद हुआ इसके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन, घाटी के ऐतिहासिक धरोहर में इसकी गिनती होती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो