विविध भारत

लंगूर के साथ हिंसा का यह वीडियो आपको आग बबूला कर देगा… बकरीद को समर्थन करने वाले इस खबर से दूर रहें , देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने लंगूर को तब तक मारा है जब तक वह खुद नहीं थक गया।

Dec 18, 2017 / 03:53 pm

Ravi Gupta

नई दिल्ली। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो ऐसा है कि आप भी उसे देखने के बाद कहेंगे कि क्या इस शख्स में इंसानियत नाम की कोई जगह है या नहीं। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि यह शख्स लंगूर को इतना मारता है कि वह पूरी तरह से असहज हो जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स लंगूर को लंबे बांस से पीटता है। लंगूर को इतना मारा है कि वह बिल्कुल हिल तक नहीं पा रहा है। वीडियो में लंगूर को मारने वाला शख्स लंगूर को बार-बार कह रहा है कि ‘आवाज नहीं निकलनी चाहिए’ लेकिन जैसी वह शख्स लंगूर को मारता है, लंगूर की दर्द के कारण आवाज निकलती है। आवाज निकलने के बाद वह शख्स लंगूर को फिर मारता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने लंगूर को तब तक मारा है जब तक वह खुद नहीं थक गया।
खबर की हेडलाइन में हमने इसलिए बकरीद लिखा है क्योंकि अगर उन्हें लगता है कि एक जानवर को मारकर खाना ठीक है, तो उन्हें इस वीडियो को देखने के बाद भी कोई असर नहीं पड़ेगा। हम अकसर सोशल मीडिया पर इस तरह की वीडियोज़ देखते रहते हैं, वीडियो इतनी बुरी होती हैं कि हर किसी का दिल पसीज जाता है। जैसे हाल ही में वायरल हुआ ‘अफराजुल को मारने और जिंदा जला देने वाला वीडियो’ या इससे पहले इस तरह के वीडियो हमें यह सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि क्या वाकई में हम लोगों के अंदर इंसानियत नहीं बची है? क्या हम लोग इतने क्रूर हो गए हैं कि एक मासूम जानवर पर भी दरिंदे बन जाते हैं।

Home / Miscellenous India / लंगूर के साथ हिंसा का यह वीडियो आपको आग बबूला कर देगा… बकरीद को समर्थन करने वाले इस खबर से दूर रहें , देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.