scriptएक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर में आई तेज हवा और आंधी | thunderstorm again come in delhi ncr | Patrika News

एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर में आई तेज हवा और आंधी

locationनई दिल्लीPublished: May 17, 2018 06:50:44 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

उत्तर भारत के कई शहरों में तेज आंधी के साथ-साथ बारिश शुरू हो गई है।

thunderstorm
नई दिल्ली। उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार शाम दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ हरियाणा में तेज हवा के साथ आंधी आई। वहीं, खबर मिल रही है कि हरियाणा के झज्जर में तेज आंधी के साथ बारिश भी आ रही है। इसके अलावा कई जगहों पर पेड़ भी गिरे हैं और बिजली भी गुल हो गई है। मौसम का मिजाज बदलता देख मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ घंटों में मौसम और भी बदल सकता है।
इन जगहों पर तूफान की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ स्थानों पर शुक्रवार को धूल भरी आंधी आ सकती है। इसके अलावा असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के भीतरी क्षेत्र, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में कुछ जगहों पर आंधी आने की पूरी संभावना है।
इन जगहों पर ज्यादा खराब होंगे मौसम

मौसम विभाग की डॉ. के. सती देवी ने बताया कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली के अलावा देश के उत्तर पश्चिमी हिस्मों में धूलभरी आंधी चलने के आसार हैं। उनका कहना है कि मौसम की यह स्थिति तीन दिनों तक बनी रहेगी। वहीं, यूपी मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल में एक बार फिर आंधी आने के आसार बन रहे हैं।
उत्तर भारत में कई बार मौसम बदला

उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव देखा गया है। मई के पहले हफ्ते में उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आंधी-तूफान के चलते 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस हफ्ते भी रविवार और सोमवार को तेज रफ्तार तूफान के चलते 86 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। इस दौरान 136 लोग घायल भी हुए थे। 50 से ज्यादा मौते उत्तर प्रदेश में हुई थीं। बिहार में भी कई लोगों की जान गई थी। गृह मंत्रालय ने तूफान और बिजली गिरने से भारी नुकसान की बात कही थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो