नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ( Tiger Shroff ) को आपने बड़े पर्दे पर जबरदस्त एक्शन सीन करते हुए तो जरूर देखा होगा, लेकिन अब इस एक्शन हीरो का एक अलग ही अवतार आपको नजर आएगा। दरअसल टाइगर श्रॉफ ने अब सिंगिंग के क्षेत्र में एंट्री मारी है। खास बात यह है कि उनका पहला डेब्यू सॉन्ग जबरदस्त हिट भी हो रहा है। सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ की आवाज में लॉन्च हुए अनबिलिवेबल सॉन्ग को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।