scriptतितली..तूफान और तबाही: अभी तक 8 लोगों की मौत, ढह गए सैकड़ों घर और दुकानें | Titali cyclon strom odisha -andhra pradesh death residence update | Patrika News

तितली..तूफान और तबाही: अभी तक 8 लोगों की मौत, ढह गए सैकड़ों घर और दुकानें

locationनई दिल्लीPublished: Oct 11, 2018 06:16:23 pm

Submitted by:

Prashant Jha

तितली तूफान को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।

cyclon

तूफान..तितली और तबाही: अभी तक 8 लोगों की मौत, ढह गए सैकड़ों घर और दुकान

हैदराबाद: देश में तितली तूफान का तांडव जारी है। ओडिशा, आंध्रप्रदेश में तूफान ने विकराल रूप ले चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आंध्र प्रदेश में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। श्रिकाकुलम और विजयांग्राम में मौतें हो चुकी है। तूफान के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि तितली तूफान किस रूप से कहर बरपा रहा है। घर और दुकानें हवा में उड़ रहे हैं। वहीं कई पेड़ उखड़कर रास्ते पर गिर रहे हैं। तूफान के चलते श्रिकाकुलम के रेलवे स्टेशन की छत उड़ गई है। ट्रेनों और हवाई यातायात पर रोक लगा दी गई है। राज्यों के लोग सहमे और डर हुए हैं। शासन प्रशासन अलर्ट पर है। प्रभावित इलाकों में नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स की टीमें जुटी हुई हैं।

https://twitter.com/hashtag/CycloneTitli?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
हवाएं चल रही हैं तेज

वहीं तूफान के चलते बिजली फोन कनेक्शन काट दिए गए हैं। विशाखापट्टनम में मौसम विभाग के अधिकारी श्रीनिवास के मुताबिक तूफान अभी 140-150 किलोमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। उन्होंने बारिश होने की भी आशंका जताई है। हालांकि उन्होंने कहा कि तूफान का असर धीरे-धीरे कम पड़ेगा। श्रीनिवास ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में ज्यादा दबाव बना है। निचले इलाकों में अभी तूफान के कारण भारी बारिश होने से बाढ़ जैसे हालात हो सकते हैं। तूफान का असर ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बंगाल और झारखंड पर भी दिख रहा है। यहां भी रूक रूक कर बारिश हो रही है। आंध्र प्रदेश ओडिशा में रेड अलर्ट जारी है।
https://twitter.com/hashtag/TitliCyclone?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
ओडिशा-आंध्र प्रदेश में तूफान का तांडव

ओडिशा से तीन लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया दिया गया है। वहीं आंध्र प्रदेश में लाखों लोगों को इस चपेट से बचाया गया है। हालांकि अभी तूफान का आसार कम नहीं हुआ है। प्रशासन ने लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं मछुआरों को समुद्र के किनारे नहीं जाने की चेतावनी जारी की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो