तट के नजदीक रहने वाले लोगों की पहचान
विशेष राहत आयुक्त बिष्णुपद सेठी के अनुसार गंजाम, खोरधा और पुरी में तट के नजदीक रहने वाले लोगों की पहचान करने और उन्हें सुरक्षित जगहों पर ले जाने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही कच्चे मकानों में रहने वालों को भी चक्रवाती तूफान/बाढ़ शिविरों और अन्य सुरक्षित इमारतों में ले जाया जाएगा। इसके साथ ही अन्य जिलाधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार स्थिति की समीक्षा करते रहेंगे और खतरे की जद में आने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का काम करेंगे।