26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tractor rally :  रूट को लेकर किसान संगठनों में मतभेद, एक गुट रिंग रोड पर जाने की जिद पर कायम

दिल्ली पुलिस के साथ बैठक आज। हम पुराने रिंग रोड पर जाना चाहते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 25 Jan 2021, 10:00 AM IST

kisan andolan

किसान मजदूर संघर्ष समिति को सशर्त इजाजत मंजूर नहीं।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस द्वारा रविवार को ट्रैक्टर रैली का रूट तय करने के बाद से किसानों का एक गुट सहमत नहीं है। ट्रैक्टर रैली को लेकर किसान मजदूर संघर्ष समिति के सुखविंदर सिह साभरा का कहना है कि हमें लगता है कि ट्रैक्टर रैली के लिए हमें जिस तरह की अनुमति दी गई है वह सही नहीं है। हम पुराने रिंग रोड पर जाना चाहते थे। लेकिन दिल्ली पुलिस ने हमें ट्रैक्टर रैली निकालने की सशर्त अनुमति दी है। जिन मार्गों पर रैली की इजाजत मिली है वे बड़े पैमाने पर हरियाणा के अंतर्गत आता है।

हम केवल पुराने रिंग रोड पर जाना चाहते हैं

समिति के नेता सुखविंदर सिंह का कहना है कि हम बस यही कह रहे हैं कि हम वहां नहीं जाना चाहते। हम सिर्फ रिंग रोड जाना चाहते हैं। इस मुद्दे पर हमारी आज दिल्ली पुलिस के साथ एक बैठक होनी है। इसके बाद तय किया जाएगा कि हम आखिर कहां जाएंगे। बैठक के बाद हम रैली का समय और रास्ता तय करेंगे।