script

त्रिपुरा: 1.2 करोड़ रुपए का गांजा जब्त, अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं

locationनई दिल्लीPublished: Jan 04, 2019 06:29:52 pm

Submitted by:

Shivani Singh

किसी मान्यता प्राप्त क्लब से इतनी बड़ी मात्रा में गांजा जब्त होना त्रिपुरा में मादक पदार्थो से संबंधित अपराधों की गंभीरता को दर्शाता है।

ganja

त्रिपुरा: 1.2 करोड़ रुपए का गांजा जब्त, अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं

नई दिल्ली। त्रिपुरा में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और त्रिपुरा पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 1.2 करोड़ रुपए का गांजा जब्त किया है। बीते गुरुवार को संयुक्त कार्यवाई करते हुए पुसिस ने यह सफलता हासिल की।इस बात की जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।

गांजे का मुल्य एक करोड़ रुपए

बीएसएफ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि गुरुवार देर शाम सिपाहिजाला जिले के मेलाघर गांव के एक क्लब से 204 बंडलों में 2,040 किलोग्राम गांजा बरामत किया गया। पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए मादक पदार्थो का वर्तमान बाजार मूल्य 1.2 करोड़ रुपए है। किसी मान्यता प्राप्त क्लब से इतनी बड़ी मात्रा में गांजा जब्त होना त्रिपुरा में मादक पदार्थो से संबंधित अपराधों की गंभीरता को दर्शाता है।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि क्लब के अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंसेज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक गांजा तो जब्त कर लिया गया है लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जांच के बाद ही किसी की गिरफ्तारी होगी।

तस्करी में कई पुलिस कर्मी निलंबित

गौरतलब है कि सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने त्रिपुरा में नशीली पदार्थो के खिलाफ एक धर्मयुद्ध शुरू किया है। पिछले सप्ताह एक पुलिस अधिकारी और उसकी एक संबंधी को नशीले पदार्थो की तस्करी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि अब तक 16 पुलिसकर्मियों को मादक पदार्थो की तस्करी में उनकी कथित संलिप्तता के लिए या तो गिरफ्तार किया गया है या सेवा से निलंबित किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो