भारत के खिलाफ साजिश रच रहा पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर मिली खुफिया सुरंग
Highlights
- बीते नवंबर में भी भारतीय सुरक्षाबलों ने ऐसी ही एक सुरंग का पता लगाया था।
- तीन फीट चौड़ी इस सुरंग का निर्माण 25.30 फीट की गहराई पर किया गया है।

नई दिल्ली। पाकिस्तान लगातार जम्मू-.कश्मीर के जरिए भारत में अशांति फैलने की कोशिश कर रही है। इस बात का सबूत बुधवार को कठुआ क्षेत्र में मिली सुरंग से साबित हुआ है। इसे बड़ी सफाई से तैयार किया गया था। सुरक्षाबलों को मिली इस सुरंग को बनाने का उद्देश्य पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को देश में घुसपैठ के लिए किया था। खास बात है कि बीते नवंबर में भी भारतीय सुरक्षाबलों ने ऐसी ही एक सुरंग का पता लगाया था।
भाजपा को चुनाव में टक्कर देने के लिए तृणमूल कांग्रेस ने वाम मोर्चे और कांग्रेस से मांगा साथ
सीमा सुरक्षा बलों ने राष्ट्रीय स्तर यह जानकारी दी है। जमीन के अंदर एक सुरंग का पता लगा है। इसका निर्माण पाक सेना ने आतंकियों को सीमा पार पहुंचाने के लिए किया है। सीमा सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह सुरंग भारतीय सीमा से करीब 65 फीट दूर मिली है। तीन फीट चौड़ी इस सुरंग का निर्माण 25.30 फीट की गहराई पर किया गया है।
अधिकारी ने बताया आखिरी बार मिली सुरंग को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पता लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने घुसपैठ करके नया रास्ता बनाने के लिए सीमा पार आतंकी तैयार करने शुरू कर दिए हैं। इनका पता लगाने के लिए अलग से टीम भी तैयार की हैै।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Miscellenous India News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi