scriptप्रत्युषा सुसाइड केसः 2 माह से गर्भवती थी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी! | TV actress Pratyusha Banaerjee was pregnant | Patrika News

प्रत्युषा सुसाइड केसः 2 माह से गर्भवती थी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी!

Published: Apr 03, 2016 03:16:00 pm

डॉक्टरों ने प्रत्युषा बनर्जी के गर्भाषय के नमूने को मुंबई के जेजे अस्पताल में जांच के लिए भेजा

pratyusha

pratyusha

नई दिल्ली। मशहूर टीवी सीरियल बालिका वधू की अदाकारा आनंदी यानी प्रत्युषा बनर्जी के सुसाइड केस में एक नया मोड़ आया है। सूत्रों से मिल रही खबरों के मुताबिक प्रत्युषा बनर्जी गर्भवती थीं। प्रत्युषा बनर्जी की खुदकुशी केस में डॉक्टर के सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है। डॉक्टरों को शक है कि प्रत्युषा करीब 2 महीने की गर्भवती थीं।

डॉक्टरों के मुताबिक प्रत्यूषा के गर्भाषय में सफेद रंग का गाढ़ा पदार्थ मिला है, जो कि गर्भधारण के शुरुआती स्टेज की तरफ इशारा करता है। पुलिस सर्जन डॉ एसएम पाटिल ने मीडिया से बात करते हुए इसकी पुष्टि की। कहा कि हमने Fluid को स्टोर कर लिया गया है और हिस्टोपैथॉलजी टेस्ट के लिए भेजा गया है।

इसी बीच यह भी खबरें आ रही हैं कि 14 घंटे की पूछताछ के बाद प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह हॉस्पिटल में भर्ती हो गए हैं। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत है।

आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने शुक्रवार रात मुंबई स्थित कांदिवली के घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो