विविध भारत

असम में कांग्रेस को बड़ा झटका, अजंता नेओग के साथ राजदीप ग्वाला भी होंगे BJP में शामिल

अजंता नेओग ने शनिवार को खुद कहा था कि वे एक-दो दिन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो जाएंगी।
 

Dec 27, 2020 / 04:44 pm

Vivhav Shukla

bjp congress

नई दिल्ली। असम में सत्तारूढ भाजपा ने 16 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति गठित करके विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चुनाव तैयारी प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार समिति में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, उत्तर पूर्व लोकतांत्रिक गठबंधन के संयोजक हिमंत विश्व सरमा और प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास शामिल हैं। इनसब के बीच असम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने दावा किया है कि कांग्रेस विधायक अजंता नेओग और राजदीप ग्वाला ने अमित शाह जी से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा में सेवा करने की इच्छा व्यक्त की है। पार्टी कोर कमेटी से दोनों के लिए अनुमति ले ली है। 30 दिसंबर से पहले वे पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1343149100405932032?ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें इससे पहले अजंता नेओग ने शनिवार को खुद कहा था कि वे एक-दो दिन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो जाएंगी। लेकिन राजदीप ग्वाला के बारे में अभी तक ऐसी कोई बात नहीं सामने आई थी कि वे भी भाजपा के साथ जुड़ने वाले हैं।

Home / Miscellenous India / असम में कांग्रेस को बड़ा झटका, अजंता नेओग के साथ राजदीप ग्वाला भी होंगे BJP में शामिल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.