scriptराम रहीम की मुश्किलें बढ़ीं, डेरे के दो समर्थकों ने कोर्ट में खोला राज | Two followers against Ram Rahim have given testimony | Patrika News

राम रहीम की मुश्किलें बढ़ीं, डेरे के दो समर्थकों ने कोर्ट में खोला राज

locationनई दिल्लीPublished: Dec 16, 2017 03:06:47 pm

Submitted by:

ashutosh tiwari

राम रहीम के जेल जाने के बाद अब उसके खिलाफ गवाही देने के वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। राम रहीम के जेल जाने के बाद अब उसके खिलाफ गवाही देने के वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। जानकारी के मुताबिक डेरे के दो समर्थक अनिल और राजेश ने राम रहीम के खिलाफ बयान दिया है। उनके बयान के बाद से बाबा की काली करतूतों से पर्दा उठाना फिर से शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक मजिस्ट्रेट के सामने अनिल और राजेश ने संकेत दिए कि पंचकूला हिंसा में राम रहीम का हाथ था। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को सिरसा में एक बैठक हुई थी। जिसमें हिंसा का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया था। उसी दौरान डेरे के करीबियों को हिंसा के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई थी।
हनीप्रीत का भी हिंसा में था हाथ
पंचकूला की स्पेशल सीबीआई अदालत ने दो साध्वियों से रेप के मामले में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई थी। राम रहीम के जेल जाने के बाद पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में हिंसा फैली थी। इस हिंसा में 35 से ज्यादा लोग मारे गए थे। पुलिस के मुताबिक इस हिंसा के लिए हनीप्रीत ने करोड़ों की फंडिंग की थी। इसके साथ ही उसने भीड़ को भड़काने के लिए हनीप्रीत ने देश विरोधी वीडियो भी बनाया था।
जेल का खाना खाकर 6 किलो घटा राम रहीम का वजन, सेहत में भी हुआ सुधार

सीक्रेट डायरी से खुले थे कई राज
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले पुलिस को हनीप्रीत की एक सीक्रेट डायर बरामद हुई थी। इस डायरी में डेरे की सभी चीजों का हिसाब किताब है। जैसे कहां से पैसा आया, किन-किन चीजों पर पैसा खर्च हुआ। डेरे मे कितना फंड चढ़ावे से आया तो वहीं कितना फंड दान से। ये सब जानकारी हनीप्रीत ने इस सीक्रेट डायरी में लिखकर रखी थी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस हनीप्रीत की डायरी की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो