scriptकेन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal की मां का निधन, नेताओं ने सोशल मीडिया पर जताया शोक | Union Minister Piyush Goyals Mother Dies Leaders Give Condolences | Patrika News

केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal की मां का निधन, नेताओं ने सोशल मीडिया पर जताया शोक

locationनई दिल्लीPublished: Jun 06, 2020 02:24:51 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ( Piyush Goyal ) की मां चन्द्रकांता गोयल ( Chandrakanta Goyal ) का निधन
UP CM योगी आदित्यनाथ ( yogi Adityanath ) से लेकर MP CM शिवराज सिंह चौहान (S hivraj Singh Chouhan ) तक ने जताया दुख

Union Minister Piyush Goyals Mother Dies Leaders Give Condolences

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मां का निधन।

नई दिल्ली। देश में जारी कोरोना वायरस ( coronavirus ) संकट के बीच बड़ी खबर राजनीतिक गलियारे से आ रही है। केन्द्रीय मंत्री ( Central Minister ) और बीजेपी ( BJP ) के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल ( Piyush Goyal) की मां का शनिवार को निधन हो गया है। खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। पीयूष गोयल के मातृशोक पर देश के कई दिग्गज नेताओं ने शोक ( Condolences ) प्रकट किया है। इनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) से लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( shivraj singh chouhan ) तक शामिल हैं।
https://twitter.com/PiyushGoyal/status/1269100434741854208?ref_src=twsrc%5Etfw
केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया Tweet

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ( Piyush Goyal’s Mother Dies ) ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अपने स्नेह, और प्रेम से मुझे हमेशा राह दिखाने वाली मेरी पूज्य माता जी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया। उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया, और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान दें। ॐ शांतिः’।
https://twitter.com/PiyushGoyal?ref_src=twsrc%5Etfw
योगी आदित्यनाथ किया शोक प्रकट

रेल मंत्री के मातृशोक ( Piyush Goyal’s Mother Dies ) पर देश के कई दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया पर शोक प्रकट किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, ‘माता-पुत्र का संबंध इस जगत का सबसे अनुपम नाता है। मातृ-शोक से बड़ा कोई शोक नहीं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि पूज्य माता जी की आत्मा को शांति प्रदान करते हुए अपने परमधाम में स्थान दें। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं। ॐ शांति!’
शिवराज सिंह ने जताया दुख

वहीं, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Cm Shivraj Singh Chouhan ) के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ‘पीयूष गोयल जी, माताजी का आशीर्वाद और स्नेह आप और हम सभी लोगों पर सदैव बना रहेगा। मेरी संवेदनाएँ शोक ( Condolence ) संतप्त परिवार के साथ हैं।’
https://twitter.com/PiyushGoyal?ref_src=twsrc%5Etfw
प्रकाश जावड़ेकर ने दी श्रद्धांजलि

केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल जी की माताजी चन्द्रकांता गोयल ( Chandrakanta Goyal ) जी के निधन पर गहरा दुःख हुआ। हमारी भावभीनी श्रद्धांजलि। चंद्रकांता गोयल जी 3 बार MLA रहीं, जिंदगी भर सदा हसमुख रहीं और लोगों को हमेशा प्यार बांटने का काम किया। ॐ शांति’। वहीं, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने भी शोक प्रकट किया है। उन्होंने लिखा कि चंद्रकांत जी के निधन के बारे में सुनकर काफी दुख हुआ, उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी चन्द्रकांत गोयल जी के निधन पर शोकर प्रकट किया है। उन्होंने लिखा कि पीयूष गोयल भाई… मुझे मुंबई में उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला था। वह लोगों की मदद के लिए हमेशा सबसे आगे रहती थी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’ इनके अलाव कई और नेताओं और मंत्रियों ने पीयूष गोयल की मां के निधन पर शोक प्रकट किया है।
https://twitter.com/PrakashJavdekar/status/1269110744299130880?ref_src=twsrc%5Etfw

ट्रेंडिंग वीडियो