scriptUnlock 5 Guidelines: दिवाली-दशहरा से पहले क्या-क्या खुल रहा है? जानिए अनलॉक 5 की 10 बड़ी बातें | Unlock 5 Guidelines what re-opening before diwali know 10 key points | Patrika News

Unlock 5 Guidelines: दिवाली-दशहरा से पहले क्या-क्या खुल रहा है? जानिए अनलॉक 5 की 10 बड़ी बातें

Published: Oct 01, 2020 10:12:08 am

Submitted by:

Naveen

Unlock 5 Guidelines: अक्टूबर माह से दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली ( Diwali 2020 ) और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार नजदीक आ रहे हैं। -केंद्र सरकार ने अनलॉक-5 के दिशानिर्देश ( Mha Unlock 5 Guidelines ) जारी कर दिए हैं। -नये दिशा-निर्देशों में कई और क्षेत्रों में काफी हद तक राहत दी गई है। -सरकार ने स्कूल-कॉलेज ( School College Reopening ) और सिनेमा हॉल ( Cinema Halls Reopen ) खोलने की अनुमति दे दी है।

Unlock 5 Guidelines what re-opening before diwali know 10 key points

Unlock 5 Guidelines: दिवाली-दशहरा से पहले क्या-क्या खुल रहा है? जानिए अनलॉक 5 की 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली।
Unlock 5 Guidelines: अक्टूबर माह से त्योहारों ( Festivals 2020 ) की बयार बहने वाली है। दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली ( Diwali 2020 ) और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार नजदीक आ रहे हैं। इससे पहले केंद्र सरकार ने अनलॉक-5 के दिशानिर्देश ( Mha Unlock 5 Guidelines ) जारी कर दिए हैं। नये दिशा-निर्देशों में कई और क्षेत्रों में काफी हद तक राहत दी गई है। सरकार ने स्कूल-कॉलेज ( School College Reopening ) और सिनेमा हॉल ( Cinema Halls Reopen ) खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि, कंटेनमेंट ज़ोन्स में 31 अक्टूबर तक पहले की तरह सख़्ती बरतने के निर्देश हैं।

आइए 10 पॉइंट्स में समझते हैं अनलॉक 5 की नई गाइडलाइंस।

unlock_5.jpg

01. अनलॉक 5 में सिनेमा प्रेमियों को सबसे बड़ी राहत मिली है। करीब छह माह से बंद पड़े सिनेमा, थिएटर और मल्टीप्लेक्स को सरकार ने खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि, 50 प्रतिशत से ज़्यादा सीट पर बैठने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, कंटेनमेंट जोन वाले इलाकों को यह छूट नहीं मिलेगी।

02. केंद्र सरकार ने एग्ज़ीबिशन हॉल और एंटरटेनमेंट पार्क खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि, इन्हें कुछ प्रतिबंधों के साथ खोला जाएगा। इसके के लिए अलग से गाइडलाइंस जारी की जाएंगी।

School reopen guidelines : राज्य सरकारों को मिली 15 अक्टूबर के बाद स्कूलों को खोलने की इजाजत, माता-पिता की सहमति अनिवार्य

school_reopen_unlock_5.jpg

03. मार्च से बंद पड़े स्कूल-कॉलेज और कोचिंन सेंटर्स 15 अक्टूबर से खोले जाएंगे। हालांकि, इस मसले पर अंतिम फैसला राज्य सरकारों का होगा।

04. नई गाइडलाइंस के मुताबिक 10 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए स्कूल खोलने का निर्णय भी राज्य सरकारें लेगी। वहीं, नाबालिग छात्रों के स्कूल जाने के लिए अभिभावकों की सहमति जरूरत होगी।

05. स्कूलों में हाजिरी अनिवार्य नहीं होगी। गृह मंत्रालय का कहना है ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग को अब भी प्राथमिकता और प्रोत्साहन दिया जाएगा।

unlock_5_01.jpg

06. खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए स्वीमिंग पूल भी खोल दिए जाएंगे. इस बारे में खेल मंत्रालय अलग से दिशानिर्देश जारी करेगा।

07. राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारें अपनी सुविधा के लिए गृह मंत्रालय के निर्देशों में ढील नहीं दे सकेंगी।

मेट्रो सर्विस शुरू होने के बाद बढ़ा COVID-19 का कहर, इतने कर्मी निकले कोरोना पॉजिटिव

school.jpg

08. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्र की मंज़ूरी के बिना लॉकडाउन ( Lockdown ) भी नहीं लगाया जा सकेगा।

09. राज्य कुछ शर्तों के साथ 100 से ज़्यादा लोगों को इकट्ठा होने की इजाज़त दे सकते हैं।

10. पैसेंजर ट्रेनें, घरेलू उड़ानें और वंदे भारत मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय उड़ाने पहले की तरह जारी रहेंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो