scriptUnlock 5.0 की गाइडलाइंस 30 नवंबर तक बढ़ी, कुछ राज्य सरकारों ने अलग से की छूट की घोषणा | Unlock 6.0: Centre's refusal of relief, some states governments announced waivers | Patrika News

Unlock 5.0 की गाइडलाइंस 30 नवंबर तक बढ़ी, कुछ राज्य सरकारों ने अलग से की छूट की घोषणा

locationनई दिल्लीPublished: Nov 01, 2020 08:21:26 am

Submitted by:

Dhirendra

कुछ राज्य सरकारों ने अलग से छूट देने की घोषणा कीे।
कोरोना वायरस संक्रमण का कहर पहले की तरह जारी।
केंद्र सरकार ने अनलॉक 5.0 को ही जारी रखने का फैसला लिया।

unlock.jpg

अनलॉक 6.0 में केंद्र की ओर से नई राहत देने से इनकार।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनलॉक 6.0 के अन्तर्गत नवंबर माह के लिए नई गाइडलाइन जारी करने के संकेत नहीं दिए हैं। केंद्र ने मंगलवार को जारी सूचना में कहा था कि अनलॉक-5 की गाइडलाइंस ही 30 नवंबर तक प्रभावी रहेगा। लेकिन कुछ राज्य सरकारों ने नवंबर में अलग से कुछ छूट देने की घोषणा की है।
बता दें कि 1 जून से देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से सोशल डिस्टेंसिंग से जुड़ी गाइडलाइन के साथ रेस्तरां, सिनेमा हॉल, जिम, मॉल, स्कूल, स्विमिंग पूल, धार्मिक स्थल और मेट्रो रेल सेवाओं, सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस को खोलने इजाजत पहले से ही है। इस दौरान पहले से ज्यादा संख्या में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं अच्छी बात ये है कि रिकवरी रेट 91.34 फीसदी तक पहुंच गया।
Unlock 6.0: केंद्र सरकार ने जारी कीं गाइडलाइंस, जानिए क्या खुलेगा और क्या नहीं

अनलॉक 6.0 : इन राज्य सरकारों ने की अलग से छूट देने की घोषणा

1. दिल्ली

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक बसों को पूरी क्षमता के साथ चलाने की अनुमति दी है। लॉकडाउन के बाद से दिल्ली की बसों में केवल 20 यात्रियों को बैठने की इजाजत थी। अब एसी बसों में 35 और नॉन एसी बसों में 41 लोग सफर कर पाएंगे। दिल्ली सरकार की आनंद विहार, कश्मीरी गेट और सराय काले खां स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनलों को फिर से खोलने की योजना है। इसके लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की जा रही है।
दिल्ली सरकार ने ये छूट उस समय दी है जब देश की राजधानी में कोविद-19 के मामले औसतन 5 हजार से ज्यादा सामने आ रहे हैं।

2. ओडिशा

नवीन पटनायक की सरकार ने अनलॉक 6.0 के तहत 16 नवंबर से कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए स्कूल और पूजा स्थलों को सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ खोलने की घोषणा की है। उच्च शिक्षण संस्थानों को शोध के लिए खोलने साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी में पीजी छात्रों के लिए लैब खोलने की इजाजत दी है। ओडिशा में अब प्रवेश परीक्षा का आयोजन, मूल्यांकन और अन्य प्रशासनिक गतिविधियों को संचालित करने की भी अनुमति सरकार ने दी है। ओडिशा में अब शादी समारोह में 200 और अंतिम संस्कार में अब 50 लोग शामिल हो पाएंगे। लेकिन सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, मनोरंजन परिसर, थिएटर, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल पहले की तरह बंद रहेंगे।
Unlock-5: नई गाइडलाइन्स के साथ आज से खुले सिनेमाघर, इन नियमों के साथ दर्शकों की होगी थिएटर में एंट्री

3. आंध्र प्रदेश

आंध प्रदेश सरकार ने क्लास नौ और 10 के लिए स्कूल 2 नवंबर, क्लास 6 से 8 के लिए 23 नवंबर और क्लास एक से पांच के लिए 14 दिसंबर से खोलने की घोषणा की है। छात्र वैकल्पिक दिनों में ही स्कूल में शामिल हो सकते हैं। कक्षाएं केवल दोपहर तक ही आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक कक्षा में केवल 16 छात्र शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा राज्य सरकार ने सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों को 2 नवंबर से खोलने की भी घोषणा की है।
4. महाराष्ट्र

उद्धव ठाकरे सरकार ने आम जनता को नवंबर की शुरुआत से नॉन पीक आवर के दौरान लोकल ट्रेनों में सफर की अनुमति दी है। फिलहाल, राज्य सरकार ने रेल मंत्रालय से इसके लिए इजाजत मांगी है। महाराष्ट्र सरकार प्रस्ताव के मुताबिक लोग वैध टिकट या पास के साथ सुबह 7.30 बजे से पहले, फिर 11 बजे से 4.30 बजे के बीच और रात में 8 बजे के बाद लोकल ट्रेनों में सफर कर पाएंगे।
School Reopening: राज्य सरकार का बड़ा ऐलान, 15 अक्‍टूबर से फिर खुलने जा रहे स्कूल, यह है शर्त

5. तमिलनाडु

तमिलनाडु सरकार ने स्कूलों, कॉलेजों, सिनेमाघरों, चिड़ियाघरों और मनोरंजन पार्क को एसओपी नियमों को लागू करने की शर्त पर नवंबर से खोलने की अनुमति दी है। उपनगरीय ट्रेन सेवाएं केंद्र सरकार की शर्तों के मुताबिक खोले जाएंगे। स्कूलों, कॉलेजों, अनुसंधान और अन्य शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों को 16 नवंबर से खोलने की इजाजत दी है। स्कूल केवल 9 से 12वीं के छात्रों के लिए ही खोले जाएंगे।
अनलॉक 5.0 में केंद्र की ओर से जारी छूट

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक 5.0 के तहत सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी थी। इसी तरह इंडोर सभागारों को भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति है। मनोरंजन पार्क और ट्रेड एग्जीविशन की इजाजत भी 15 अक्टूबर से है। खिलाड़ियों के लिए स्विमिंग पूल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो