scriptऐसे हुई थी प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा की शादी, देखिए दोनों की अनदेखी तस्वीरें | unseen photos of priyanka and robert vadra | Patrika News

ऐसे हुई थी प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा की शादी, देखिए दोनों की अनदेखी तस्वीरें

locationनई दिल्लीPublished: Jan 23, 2019 04:02:53 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

ऐसे शुरू हुई थी प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा की लव स्टोरी।

priynaka

ऐसे हुई थी प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा की शादी, देखिए दोनों की अनदेखी तस्वीरें, जो शायद आपने नहीं देखी हों

नई दिल्ली। यूपीए चेयरपसर्न सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी की आधिकारिक रूप से राजनीति में एंट्री हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका को कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया है। प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। फरवरी के पहले हफ्ते से प्रियंका कार्यभार संभालेंगी। लेकिन, जिस तरह आज वह चर्चा में हैं कभी अपनी शादी को लेकर भी प्रियंका चर्चा में थीं। परिवार के लाख विरोध के प्रियंका ने अपने बचपन की दोस्त रॉबर्ट वाड्रा से शादी रचाई थी। आज हम आपको प्रियंका और राबर्ट वाड्रा के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।
priyanka
प्रियंका गांधी ने अपने बचपन के दोस्त और दिल्ली के कारोबारी रॉबर्ड वाड्रा से 18 फरवरी 1997 को शादी की। इनकी शादी हिन्दू रीति-रिवाज से मां के आधिकारिक आवास 10 जनपथ में हुई थी।
priynka
हालांकि, दोनों की शादी को लेकर परिवार में काफी विरोध हुआ। लेकिन, प्रियंका वाड्रा से शादी करने की जिद पर अड़ गई और अपना जीवनसाथी बनाया।

priynaka
प्रियंका गांधी जब 13 साल की थीं तब वो पहली बार रॉबर्ट वाड्रा से मिली थीं। प्रियंका को रॉबर्ट की सादगी इतनी पसंद आई कि उन्‍होंने उनके साथ दोस्‍ती कर ली। दोनों का रिश्‍ता दोस्‍ती से शुरू हुआ और प्‍यार तक पहुंच गया।
एक वेबसाइट को रॉबर्ट ने खुद बताया था कि मैं नहीं चाहता था कि हमारे इस रिश्‍ते के बारे में कोई जाने क्‍योंकि लोग इसे समझ नहीं पाते और कुछ अलग ही रूप दे देते। उन्‍होंने बताया कि हम दोनों ने एक जगह बैठकर अपने रिश्‍तों के बारे में गंभीरता से विचार किया और एक निष्‍कर्ष पर पहुंचे। हालांकि, शुरुआत में रॉबर्ट वाड्रा के पिता ने भी इस शादी से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में वह मान गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो